Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Literature, cinema, and social movements have challenged patriarchy.

Gorakhpur News: साहित्य, सिनेमा और सामाजिक आंदोलनों ने पितृसत्ता को दी चुनौती

Sun, 01 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Literature, cinema, and social movements have challenged patriarchy.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के अंतिम दिन शनिवार को दक्षिण एशिया में लिंग आधारित हिंसा के सामाजिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक पहलुओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

‘दक्षिण एशिया में लिंग-आधारित हिंसा : साहित्य, संस्कृति और मीडिया’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने कहा कि साहित्य, सिनेमा और सामाजिक आंदोलन पितृसत्तात्मक व्यवस्था को चुनौती देने और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की प्रो. सिमी मल्होत्रा ने महिलाओं के प्रतिरोध और शारीरिक स्वायत्तता के ऐतिहासिक संघर्षों पर विचार रखे। उन्होंने चन्नार विद्रोह और स्तन कर का उल्लेख करते हुए बताया कि महिलाओं ने सामाजिक भेदभाव और पितृसत्तात्मक नियंत्रण के खिलाफ लंबे समय तक संघर्ष किया है। सावित्रीबाई फुले, फातिमा शेख और रोकेया सखावत हुसैन की शैक्षिक विरासत को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही चिपको आंदोलन, मणिपुर नुपी लान, पिंक चड्डी और रेड अलर्ट जैसे अभियानों के जरिये महिलाओं की सक्रिय भूमिका को सामने रखा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रो. विकास शर्मा ने भारतीय सिनेमा में महिलाओं के बदलते चित्रण का विश्लेषण किया।
उन्होंने ‘थप्पड़’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’, ‘पगलैट’, ‘लापता लेडीज’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के उदाहरण देते हुए बताया कि सिनेमा सामाजिक सोच का प्रतिबिंब होने के साथ घरेलू हिंसा और पितृसत्तात्मक मान्यताओं पर सवाल उठाने का माध्यम भी है।
कल्याणी विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल के प्रो. नीलाद्रि आर. चटर्जी ने कहा कि किस तरह से रोजमर्रा के व्यवहार और संस्थागत व्यवस्थाएं लैंगिक असमानता और हिंसा को सामान्य बना देती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के आईपी कॉलेज की डॉ. देबजानी सेनगुप्ता ने पूर्वोत्तर भारत के संदर्भ में विभाजन, विस्थापन और पहचान के सवाल उठाए। उन्होंने 1947 के सिलहट जनमत संग्रह तथा सिलहेटी-बंगाली शरणार्थियों के दोहरे हाशिए पर जाने की स्थिति का विश्लेषण किया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. सर्वजीत मुखर्जी ने लैंगिक समानता आंदोलनों और उनके परिणामस्वरूप परिवारों में आए सकारात्मक बदलावों पर विचार रखे। समापन सत्र में संगोष्ठी संयोजक डॉ. संजीव कुमार विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए अंग्रेजी विभाग की प्रो. सुनीता मुर्मू, प्रो. गौरहरि बेहरा, प्रो. अजय कुमार चौबे, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. कल्पना दिवाकर और डॉ. पंकज कुमार सिंह के प्रति आभार जताया। प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना की। इस दौरान प्रो. विस्मिता पालीवाल, प्रो. महेंद्र कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार राम, प्रो. स्वर्णिमा सिंह, डॉ. राम नरेश राम समेत विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed