{"_id":"61dbcf9244d9ff0b3e709195","slug":"list-of-70-centers-uploaded-on-website-of-examination-regulatory-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी: 70 केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी: 70 केंद्रों की सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट पर अपलोड
Mon, 10 Jan 2022 11:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:47 AM IST
सार
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला समिति के अनुमोदन के बाद केंद्रों की सूची सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को भेज दी गई है। इसी सूची के आधार पर केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या आवंटित होगी।
विज्ञापन
uptet
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के संबंध में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 23 जनवरी को प्रस्तावित परीक्षा के लिए जिला समिति ने 70 केंद्रों की सूची सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
सूची के मुताबिक केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या तय होगी। अगले सप्ताह तक सूची जारी होने की उम्मीद है। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति के सदस्य बीएसए, डीआईओएस, प्राचार्य डायट, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी और एसपी क्राइम हैं।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश के तीन जिलों में पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर 2021 को शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) शुरू होने से कुछ घंटे बाद ही स्थगित हो गई थी।
विज्ञापन
डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला समिति के अनुमोदन के बाद केंद्रों की सूची सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को भेज दी गई है। इसी सूची के आधार पर केंद्रवार अभ्यर्थियों की संख्या आवंटित होगी।