{"_id":"6af099eae413383ef804f344","slug":"liquor-worth-14000-was-found-hidden-inside-the-trains-electrical-box-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1512635-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन के इलेक्ट्रिक बॉक्स में छिपाकर रखी गई थी 14 हजार की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन के इलेक्ट्रिक बॉक्स में छिपाकर रखी गई थी 14 हजार की शराब
Sun, 08 Nov 2026 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली और छठ पर्व के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से ट्रेनों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। गोरखपुर जंक्शन पर आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 15566 के ए-2 कोच के इलेक्ट्रिक बॉक्स से अंग्रेजी शराब की 20 बोतलें बरामद कीं। शराब की कीमत करीब 14 हजार रुपये आंकी गई है।
प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी ट्रेन की जांच के दौरान इलेक्ट्रिक बॉक्स में रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की की बोतलें छिपाकर रखी मिलीं। इनकी कुल मात्रा 15 लीटर थी। टीम ने कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी शराब पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में शराब को जब्त कर लिया गया।
इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर और अपराध आसूचना शाखा की संयुक्त टीम शामिल रही। मामले में आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर गिरजेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रेनों में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। संवादस