{"_id":"6087d8aa9ec6d223ba0d1cdb","slug":"liquid-oxygen-ends-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसों की किल्लत: गोरखपुर में खत्म हुआ लिक्विड ऑक्सीजन, डीएम से मांगी गई मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों की किल्लत: गोरखपुर में खत्म हुआ लिक्विड ऑक्सीजन, डीएम से मांगी गई मदद
Tue, 27 Apr 2021 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:56 PM IST
सार
मोदी केमिकल्स और आरके ऑक्सीजन दोनों में खत्म हुआ लिक्विड ऑक्सीजन
विज्ञापन
ऑक्सीजन भरवाने के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में भी ऑक्सीजन गैस की किल्लत शुरू हो गई है। टैंकर नहीं पहुंचने की वजह से मोदी केमिकल और आरके ऑक्सीजन प्लांट में लिक्विड ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग नहीं हो पा रही है। प्लांट संचालकों ने डीएम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की मांग की है। जिला प्रशासन की ओर से टैंकर उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोरखपुर में मोदी केमिकल्स और आरके ऑक्सीजन में क्रायोजेनिक टैंकर के जरिए उत्तराखंड के काशीपुर और उड़ीसा के राउरकेला से लिक्विड ऑक्सीजन गैस मंगाई जाती है। दोनों कंपनियों की ओर से डिमांड जाने के बाद लिक्विड ऑक्सीजन गैस के टैंकर को राउरकेला और काशीपुर से रवाना कर दिया गया है। लेकिन इन टैंकरों के बुधवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
वहीं आरके ऑक्सीजन में लिक्विड गैस की बहुत ही कम बची है। ऐसे में सीमित मात्रा में ही ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों की रिफिलिंग हो पा रही है। वही मोदी केमिकल्स में लिक्विड ऑक्सीजन की रिफिलिंग बंद हो गई है। मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने बताया कि मंगलवार सुबह से लिक्विड ऑक्सीजन गैस की रिफिलिंग नहीं हो पा रही है। केवल प्लांट से उत्पादन होने वाले ऑक्सीजन गैस कोनी रिफिल कर सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन
आरके ऑक्सीजन के निर्देशक अजय जायसवाल ने बताया कि गोरखपुर के जिलाधिकारी को इस संबंध में जानकारी देते हुए उनसे आठ केएल ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने की मांग की गई है। डीएम की ओर से जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। अगर जल्द ही ऑक्सीजन गैस नहीं मिल पाता है तो प्लांट ठप हो जाएगा क्योंकि राउरकेला से क्रायोजेनिक टैंकर के बुधवार सुबह तक पहुंचने की संभावना है।