{"_id":"5f776ba88ebc3e7503113501","slug":"line-hazir-gorakhpur-news-gkp367831997","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: युवती को अश्लील मैसेज भेजता था दरोगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: युवती को अश्लील मैसेज भेजता था दरोगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर
Sat, 03 Oct 2020 01:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने और आपत्तिजनक बातचीत करने का दबाव बनाने के आरोप में चौकी इंचार्ज महराजगंज दीपक सिंह को शुक्रवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जांच प्रभावित न हो, इसलिए एसआई को लाइन में भेजा गया है।
बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती ने तत्कालीन चौकी इंचार्ज दीपक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी और आईजी को पत्र दिया था। इसमें युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले दीपक सिंह चौकी इंचार्ज सोनूपार के पद पर तैनात थे। उन्होंने धोखे से मोबाइल नंबर ले लिया और अश्लील मैसेज भेजने लगे। उसने नम्बर ब्लॉक कर दिया तो फोन करके धमकी देने लगे। वहीं प्रार्थनापत्र में युवती ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह को इसकी जांच सौंपी है। एएसपी ने शुक्रवारर को आरोप लगाने वाली युवती और आरोपी एसआई का बयान दर्ज किया। देर शाम एसपी ने दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया।