फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   LIC give policyholders chance to revive discontinued policy from special campaign

एलआईसी ने दी बड़ी राहत, इस तारीख तक छूट के साथ शुरू कर सकते हैं बीच में बंद हुई पॉलिसी

Sun, 10 Jan 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 10 Jan 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
LIC give policyholders chance to revive discontinued policy from special campaign
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Twitter
कोरोना वायरस महामारी के मद्देजनर जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पॉलिसीधारकों को अपनी ऐसी पॉलिसी को फिर चालू करने का मौका दिया है जो किसी वजह से बीच में ही बंद हो गई थी। एलआईसी ने ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने का अभियान शुरू किया है। सात जनवरी से इस अभियान की शुरुआत हो चुकी है। छह मार्च तक इस विशेष अभियान का लाभ उठाया जा सकता है। खास बात यह भी है कि इस दौरान बकाया एकमुश्त जमा करने पर ब्याज में 30% या फिर अधिकतम 3000 रुपये की छूट मिल सकती है।
विज्ञापन

 
एलआईसी ने अपनी 2048 शाखाओं के अलावा 1,526 सैटेलाइट कार्यालयों को ऐसी पॉलिसियों को फिर चालू करने के लिए अधिकृत किया है जिनमें विशेष चिकित्सा परीक्षण कराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर रियायत

एलआईसी ने बयान में कहा कि, 'विशेष पुनरोद्धार अभियान के तहत कुछ नियम और शर्तों के साथ विशेष पात्र योजनाओं को प्रीमियम का भुगतान नहीं किए जाने की तारीख से पांच साल के भीतर फिर चालू करने की अनुमति दी जाएगी।' पात्रता के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों पर भी कुछ रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विलंब शुल्क और प्रीमियम पर मिलेगी छूट

ज्यादातर पॉलिसियों को सिर्फ अच्छे स्वास्थ्य की घोषणा और कोविड-19 पर सवालों के आधार पर फिर शुरू किया जा सकेगा। एलआईसी ने अपने ग्राहकों के लिए इसी तरह का अभियान 10 अगस्त से नौ अक्तूबर 2020 तक भी चलाया था।पॉलिसीधारकों को विलंब शुल्क पर 20 फीसदी या 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं सालाना प्रीमियम एक लाख से तीन लाख रुपये होने पर 25 फीसदी की छूट मिलेगी।

एलआईसी प्रबंधक ग्राहक संबंध बृजेश ने बताया कि एकमुश्त बकाया भुगतान करने पर ब्याज में 30% या अधिकतम 3000 रुपये की छूट दी जा सकती है। बीमा धारकों को एलआईसी की इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। 6 मार्च तक इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

जल्द आ सकता है एलआईसी का आईपीओ
उम्मीद की जा रही है कि साल 2021 आईपीओ के लिहाज से काफी बेहतर साबित होगा। इस साल कम से कम 15 कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहित अग्रवाल  का कहना है कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ भी इस साल आ सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed