फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Liability of Rs 116 crore on more than 200

गोरखपुर: 200 से अधिक पर 116 करोड़ रुपये की देनदारी, भुगतान के लिए 15 दिन की चेतावनी

Thu, 17 Mar 2022 01:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Mar 2022 01:47 PM IST
सार

समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक औद्योगिक योजना में 43, ट्रांसपोर्टनगर योजना में 46, व्यावसायिक योजना में 76, संस्थागत योजना में आठ, सहजनवां आवासीय योजना सेक्टर 23 में 24 बकाएदारों पर 10 लाख रुपये से अधिक बकाया है।

 

विज्ञापन
Liability of Rs 116 crore on more than 200
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) से संपत्तियां आवंटित कराने वाले 200 से अधिक लोगों पर करीब 116 करोड़ रुपये की देनदारी है। गीडा प्रशासन अब इनपर सख्ती करने जा रहा है। सभी को 15 दिन की मोहलत दी गई है। समय से भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। साथ ही आवंटित संपत्ति को निरस्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


गीडा की आठ परियोजनाओं में बड़ी संख्या में ऐसे बकाएदार हैं, जो लंबे समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं। वहीं, 197 आवंटी ऐसे पाए गए हैं, जिनपर 10 लाख से ऊपर की धनराशि का बकाया है। बता दें कि गीडा से कोई संपत्ति आवंटित कराने पर कुल मूल्य का 25 प्रतिशत भुगतान कर कब्जा मिल जाता है। इसके बाद बाकी की धनराशि पांच वर्षों में चुकानी होती है।
विज्ञापन


हर साल छह-छह महीने की दो किस्त देनी होती है। इस किस्त को प्रीमियम कहते हैं। प्रीमियम के मद में ही सर्वाधिक 91 करोड़ 91 लाख रुपये का बकाया है। आवंटियों को रख-रखाव शुल्क भी देना होता है लेकिन इस मद में भी करीब 24.18 करोड़ रुपये जमा नहीं किए गए हैं। लीज रेंट के रूप में करीब 66 लाख 82 हजार रुपये का बकाया है। इनमें से भी 10 लाख रुपये से अधिक के बकाएदारों की अलग सूची बनाई गई है। सभी योजनाएं मिलाकर ऐसे 197 लोगों पर करीब 80 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सबसे अधिक व्यावसायिक योजना में बकाएदार

सर्वाधिक 76 बकाएदार व्यावसायिक योजना में हैं। समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक औद्योगिक योजना में 43, ट्रांसपोर्टनगर योजना में 46, व्यावसायिक योजना में 76, संस्थागत योजना में आठ, सहजनवां आवासीय योजना सेक्टर 23 में 24 बकाएदारों पर 10 लाख रुपये से अधिक बकाया है।

योजना    बकाया प्रीमियम    रख-रखाव    लीज रेंट
औद्योगिक    23.06    15.30    .45
ट्रांसपोर्टनगर    17.19    3.19    .07
व्यावसायिक    38.69    2.03    .13
संस्थागत    4.14    2.91    .11
न्यू गोरखपुर आवासीय    1.03    .84    .006
सहजनवां आवासीय    7.64    .64    .006
शॉपिंग    .03    .003-    -
औद्योगिक शेड    .12    .04    -
(नोट : आंकड़े करोड़ रुपये में हैं)

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में बकाएदारों की समीक्षा की गई। कुछ योजनाओं के विभिन्न मदों में करीब 116 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनमें से 80 करोड़ रुपये केवल 197 लोगों पर बाकी हैं। ये सभी 10 लाख रुपये से अधिक के बकाएदार हैं। इन सभी से सख्ती के साथ वसूली की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed