इस गांव में फैला तेंदुए का आतंक, मवेशियों पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में गुरुवार की देर रात एक टाट की झोपड़ी तोड़कर अंदर घुस गया और घर मे बंधी बकरी पर हमला कर उसे अपना शिकार बना कर घायल कर दिया। बचाव करने गए गृहस्वामी को भी घायल कर दिया।
शोर मचाने के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने आग की लपटों को दिखाकर जंगल की ओर खदेड़ा। घटना की जानकारी होते ही शुक्रवार की सुबह ग्राम प्रधान मकसूदन कुशवाहा ने घायल से मुलाकात की और जिला वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
ग्राम प्रधान मकसूदन कुशवाहा ने बताया कि गुरुवार की रात जंगल से आया हुआ तेंदुआ गांव के कचहरी टोला निवासी राजेंद्र मुसहर की झोपड़ी का टाट तोड़कर घर में घुस गया और कमरे में बंधी बकरी पर हमला कर दिया। बकरी की आवाज सुन राजेंद्र भी मौके पर पहुंच गए और तेंदुए के ऊपर डंडो से प्रहार कर बकरी को छुड़ाने का प्रयास करने लगे।
लेकिन तेंदुए ने बकरी के साथ साथ राजेंद्र को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। लेकिन राजेंद्र ने हार नहीं मानी शोर मचाकर गांव वालों को बुलाता रहा और तेंदुए से लड़कर बकरियों को बचाने के प्रयास जारी रखा।
राजेंद्र की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने अपने-अपने हाथों में लाठी डंडा व आग की लपटों को लेकर राजेंद्र के दरवाजे पर पहुंचे और किसी तरह से तेंदुए को आग की लपटों के सहारे जंगल की ओर खदेड़ा।
इस घटना में राजेंद्र के पैर में तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था।
निचलौल रेंज के प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी डीएस तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, मौके पर संबंधित वन दरोगा व कर्मियों को भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने गांव वालों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी।