फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Layout of Godhoiya drain changed on instructions of CM yogi

Gorakhpur: सीएम के निर्देश पर बदला गोड़धोइया नाले का लेआउट, अधिकतर मकानों को बचाने की कवायद

Fri, 20 Oct 2023 02:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Oct 2023 02:58 PM IST
सार

गोड़धोइया नाला के दोनों और पहले की तरह पांच मीटर सड़क बनाई जाएगी। इसमें 3.5 मीटर सड़क और 1.5 मीटर हरित क्षेत्र के लिए आरक्षित होगा। इसी आधार पर तहसील प्रशासन की ओर से जमीन का चिह्नांकन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Layout of Godhoiya drain changed on instructions of CM yogi
गोड़धोइया नाला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में गोड़धोइया नाला का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू कराया जाएगा। लखनऊ की टीम के सर्वे के बाद तैयार नए लेआउट को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। उनकी सहमति के बाद नाला निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आएगी। नए लेआउट में नाले की चौड़ाई 11 मीटर की जगह 10 मीटर होगी। जबकि अंत में 32.5 मीटर की जगह 20 मीटर चौड़ाई होगी। इस बदलाव से अधिकांश मकान बच जाएंगे।

विज्ञापन


गोड़धोइया नाला परियोजना का निर्माण होने से अधिकांश मकानों के टूटने की नौबत आ गई। इसमें मोगलहा के पास से लेकर रामगढ़ताल तक शुरू में 11 मीटर और अंत में 32.5 मीटर चौड़ाई रखी गई। इस आधार पर होने वाले निर्माण से करीब पांच सौ मकान प्रभावित होते।
विज्ञापन


लोगों ने इसका विरोध जताते हुए सीएम से मुलाकात की। सीएम ने डीएम और जलनिगम के अधिकारियों को नाले की चौड़ाई कम करते हुए नए सिरे से डिजाइन बनाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

Trending Videos

52 ने कराई रजिस्ट्री, बाकी ने शुरू किया आंदोलन

नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया तो काम रोक दिया गया। हालांकि इसके पूर्व नाला बनाने के लिए राजस्व कर्मी जमीनों की रजिस्ट्री कराकर मुआवजा देने में जुटे थे। इसके लिए कुल 52 लोग जमीन और मकान की रजिस्ट्री कर चुके हैं। अन्य लोग आंदोलन में जुटे रहे। प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि रजिस्ट्री करने वालों का पैसा नहीं लिया जाएगा। लेकिन उनकी जमीन और मकान प्रशासन के कब्जे में रहेंगे।

 

पांच मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
गोड़धोइया नाला के दोनों और पहले की तरह पांच मीटर सड़क बनाई जाएगी। इसमें 3.5 मीटर सड़क और 1.5 मीटर हरित क्षेत्र के लिए आरक्षित होगा। इसी आधार पर तहसील प्रशासन की ओर से जमीन का चिह्नांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed