फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   latest news,new year,destination,irctc,tour package

नए साल में करें तिरुपति बालाजी के दर्शन,गोरखपुर से भी बुकिंग

Tue, 31 Dec 2019 11:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
latest news,new year,destination,irctc,tour package
तिरुपति बालाजी।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब यात्रियों को दक्षिण भारत के धार्मिक और पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराएगा। 26 जनवरी से दो फरवरी तक तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम आदि मंदिरों की हवाई यात्रा कर आठ दिनों के लिए यहां भ्रमण कर सकते हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से कोच्चि तक की यात्रा फ्लाइट से होगी। ठहरने के लिए तीन सितारा होटल व नाश्ता के साथ रात के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय यात्राएं एसी बसों से पूरी होंगी। टूर पैकेज में यात्री तिरुपति बालाजी के अलावा पद्मावती, कालाहस्ती मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथ मंदिर, त्रिवेंद्रम में पद्मनाभम मंदिर, कन्या कुमारी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
विज्ञापन

टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। एक व्यक्ति का पैकेज मूल्य 51,300 रुपये तथा दो व्यक्तियों को एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 39700 रुपये देना होगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रा के लिए बुकिंग की जानकारी लखनऊ के साथ ही गोरखपुर में 9794863609 पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में अंडमान व कोलकाता की सैर
आईआरसीटीसी ने मार्च में अंडमान और कोलकाता स्थित काली मंदिर आदि की सैर कराने के लिए एक से छह मार्च तक छह रात और पांच रात का एयर टूर पैकेज तैयार किया है। टिकटों की बुकिंग शुरू है। फ्लाइट से लखनऊ से कोलकाता तथा कोलकाता से पोर्टब्लेयर तक आने-जाने की व्यवस्था रहेगी। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 50,200 रुपये तथा तीन व्यक्तियों को एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 48700 रुपये निर्धारित है।


25 जनवरी से गोवा का पैकेज
गोवा की सैर के लिए भी 25 से 28 जनवरी तक चार दिन और तीन रात का एयर टूर पैकेज तैयार किया गया है। फ्लाइट से लखनऊ से गोवा आने और जाने की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय भ्रमण एसी बसों से होगी। तीन सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। टिकटों की बुकिंग शुरू है। दो व्यक्तियों को एक साथ ठहरने के लिए प्रति व्यक्ति 26100 तथा तीन व्यक्ति के एक साथ ठहरने के लिए प्रति व्यक्ति 24,900 रुपये देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed