फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   land dispute in khorabar

खोराबार : सौ पक्के मकानों और खाली जमीनों का हुआ सर्वे

Fri, 28 Jul 2023 03:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
land dispute in khorabar
प्रभारी मुख्य अभियंता की अगुवाई में टीम ने घर-घर जाकर लोगों से ली जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर/ खोराबार। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना से प्रभावित खोराबार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भी जीडीए का सर्वे जारी रहा। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में टीम ने घर-घर जाकर लोगों से जानकारी ली। बृहस्पतिवार को साढ़े 11 बजे सेक्टर दो के जंगल सिकरी उर्फ खोराबार और भरटोलिया टोला में टीम पहुंची। इस दौरान 100 पक्के मकान, 20 टीनशेड और खाली जमीनों का सर्वे किया। जीडीए अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।


खोराबार टाउनशिप के लिए अधिग्रहित जमीनों पर अतिक्रमण हटाने के लिए जीडीए टीम सर्वे कर रही है। पूर्व में यहां मकान बना चुके लोगों ने सीएम योगी से मिलकर मकानों को बचाने, जमीनों का उचित मुआवजा देने सहित अन्य मांगें रखी थी। इसके बाद जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने पूरे क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटकर जीडीए के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों की चार-चार टीमें गठित कीं। टीम के प्रभारी और सदस्य मौके पर पहुंचकर मकान, खाली जमीनों सहित अन्य की जानकारी लेते हुए सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed