फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Lakhimpur Kheri uproar Protest against arrest of Priyanka Gandhi in Gorakhpur-Basti division

लखीमपुर खीरी बवाल: गोरखपुर-बस्ती मंडल में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 06 Oct 2021 06:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Oct 2021 06:48 PM IST
सार

प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ की जोरदार नारेबाजी, प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने पर कांग्रेसी नेताओं में उबाल, प्रियंका गांधी की रिहाई के कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri uproar Protest against arrest of Priyanka Gandhi in Gorakhpur-Basti division
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में लखीमपुर खीरी कांड के बाद पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता जब जुलूस की शक्ल में निकले तो सुभाष चौक पर ही पुलिस ने उनको रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक और धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने 215 नेताओं को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन चली गई।
विज्ञापन


टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए प्रदर्शन करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। यहां पुलिस बल ने कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। उन्हें गिरफ्तार कर बसों से पुलिस लाइंस ले जाया गया। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने यहां भी मोदी-योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन शुरू होने के पूर्व टाउन हाल पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार निरंकुश हो चुकी है। भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन, भाजपा आकंठ अहंकार में डूबी हुई है। भाजपा लाठी, गोली और पुलिस के बल पर किसानों का दमन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर में गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

Lakhimpur Kheri uproar Protest against arrest of Priyanka Gandhi in Gorakhpur-Basti division
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
पडरौना में प्रियंका गांधी और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रिहा करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को सौंपा। इन लोगों ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार की सुबह करीब 11 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। उन्होंने चेताया कि लखीमपुर में गाड़ी से कुचल कर मारे गए किसानों के अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया जाता तो पार्टी की तरफ से सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी को सौंपा। इनके ज्ञापन में लखीमपुर खीरी की घटना की सुप्रीम कोर्ट के जज से न्यायिक जांच कराने और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की गई थी।

इस दौरान मनीष जायसवाल, उमाशंकर मिश्रा, प्रमोद सिंह, व्यास ओझा, हिमांशु मिश्र, अजय जायसवाल, नरेंद्र यादव, संतोष श्रीवास्तव, नंदलाल चौहान, धनंजय सिंह, सीताराम प्रधान, राधेश्याम पासवान, राधे विश्वकर्मा, अमित मिश्र और कृष्ण प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

बस्ती में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी कांग्रेसी

Lakhimpur Kheri uproar Protest against arrest of Priyanka Gandhi in Gorakhpur-Basti division
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

बस्ती जिले में लखीमपुर खीरी में घटित घटना के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी एवं उनके बेटे सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में रोडवेज तिराहा स्थित पं. नेहरू प्रतिमा के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने 62 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस पर चली गई। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि किसानों को गाड़ी से कुचलने वाले खुले आम घूम रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे लगातार प्रशासन पर दबाव बनाकर मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाउगा। उन्होंने मांग की कि किसानों की हत्या के आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

इस दौरान प्रेमशंकर द्विवेदी, रमेश सिंह,  ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, रामभवन शुक्ल, विपिन राय, विश्वनाथ चौधरी, कर्नल एके सिंह, अनिल भारती, प्रमोद दूबे, डॉ. शीला शर्मा, प्रशांत पांडेय, सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, पंकज द्विवेदी, भूमिधर गुप्ता, नर्वदेश्वर शुक्ल, रूपेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

 

संतकबीरनगर में घेराव करने जा रहे 90 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

Lakhimpur Kheri uproar Protest against arrest of Priyanka Gandhi in Gorakhpur-Basti division
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर में लखीमपुर में किसानों की मौत के बाद मौके पर जा रही प्रियंका गांधी की सीतापुर में गिरफ्तार के विरोध में जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे  90 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुखलिसपुर तिराहे पर हिरासत में ले लिया। इसके बाद सभी को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां शाम को सभी को रिहा कर दिया गया।  

कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़े तो पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। मुखलिसपुर तिराहे पहुंचते ही पुलिस ने कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सूबे में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, इसके विरोध में जो आवाजें उठ रही है, उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी ने डरने वाले नहीं है।  उन्होंने कहाकि हमारी नेता प्रियंका गांधी को तीन से जेल में रोका गया है, यह बातें प्रमाणित करती हैं कि देश और प्रदेश की सरकार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से डरी हुई है। जब तक पीड़ित परिवारों के साथ न्याय और प्रियंका गांधी को नहीं रिहा किया तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

हिरासत में लिए गए लोगों में जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, शांति देवी, महेंद्र कन्नौजिया, नीलम चतुर्वेदी, विजय कुमार शुक्ला, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, अमीरुल्लाह,  मो. नजीर अंसारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज राव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नमन सिंह, भुनेश्वर भारती, संजय तिवारी, अयाजुल हक, चंद्रमणि त्रिपाठी, राजन श्रीवास्तव, अब्दुल्लाह, निसार अहमद, सतीश साहनी, सुग्रीव पासवान, परशुराम सिंह, संजय पाठक, जीतन प्रसाद, अख्तर, रेहान परवेज, अज्जू खान, गुड्डू भैया, नरोत्तम पांडेय, लक्ष्मीकांत, मैनुद्दीन, सियाराम वर्मा, मनोज निषाद, चंद्र प्रकाश पांडेय, नसीम अहमद, सलमान खान, जावेद अहमद, फिरोज अहमद, संतोष कुमार, हजारीलाल, राजीव गोंड, अशफाक, फिरोज, गणेश कसौधन, कलाम अहमद, जहीरूद्दीन, अब्दुल वहाब, राजाराम, नबी अहमद आदि शामिल रहे।
 

सिद्धार्थनगर में प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे

Lakhimpur Kheri uproar Protest against arrest of Priyanka Gandhi in Gorakhpur-Basti division
कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

सिद्धार्थनगर में लखीमपुर खीरी में किसानों से मिलने के लिए जाते समय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतर आए। प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग करते हुए पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। फिर कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान कांग्रेसियों ने किसानों की हत्या के आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान 210 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी, उन्हें सनई स्थित जयकिसान इंटर कॉलेज में बने अस्थाई जेल में रखा गया और शाम को लिखा-पढ़ी करके छोड़ दिया गया। हालांकि कांग्रेस नेताओं का दावा था कि पांच सौ लोगों ने गिरफ्तारी दी है। कांग्रेस नेता चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे ने किसानों की हत्या कर दी। उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव मृत किसानों के परिजनों से मिलने के लिए जा रही थीं, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आवाज दबाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि सरकार किसानों का आवाज दबाने का कार्य कर रही है, लेकिन अब जनता सब जान चुकी है। पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. अरविंद शुक्ल ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की की जानी चाहिए।

 पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, जावेद मोकीम, अब्दुस्सलाम, वकील, बख्तियार उस्मानी, दिनेश वर्मा, देवेंद्र गुड्डू, डॉ. रमेश चौधरी, किरन शुक्ल, नादिर सलाम, कैलाश पंछी, लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, अमजद खान, कांति पांडेय, सादिक अहमद, रियाज मनिहार, लक्ष्मी यादव,  मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, फैजान सभासद, दीपक यदुवंशी, कन्हैया पांडेय, कृष्ण गोपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed