{"_id":"67309a95004f19348f0865a7","slug":"lagan-will-start-in-gorakhpur-also-from-november-12-crowds-of-customers-are-gathering-for-shopping-2024-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैंड, बाजा और बारात: सहालग से चमका बाजार...1500 करोड़ का कारोबार, जानिए कबसे शुरू होंगे शुभ लगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड, बाजा और बारात: सहालग से चमका बाजार...1500 करोड़ का कारोबार, जानिए कबसे शुरू होंगे शुभ लगन
Sun, 10 Nov 2024 05:05 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 10 Nov 2024 05:05 PM IST
सार
गोरखपुर में करीब छह हजार शादियां होनी हैं। व्यापारियों को इससे करीब 1500 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। काफी हद तक खरीदारी हो भी चुकी है। कपड़े की दुकान पर कोई दूल्हे के लिए सूट, शेरवानी खरीदने में व्यस्त है तो कोई ज्वेलरी की दुकान पर दुल्हन के लिए हार और कंगन पसंद कर रहा है।
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों के बाद सहालग ने बाजार की चमक बरकरार रखी है। दिवाली और छठ के बाद अब शादियों के लिए खरीदारी हो रही है। अगले एक माह में सहालग से बाजार गुलजार रहेगा। गोरखपुर में करीब छह हजार शादियां होनी हैं। व्यापारियों को इससे करीब 1500 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
काफी हद तक खरीदारी हो भी चुकी है। कपड़े की दुकान पर कोई दूल्हे के लिए सूट, शेरवानी खरीदने में व्यस्त है तो कोई ज्वेलरी की दुकान पर दुल्हन के लिए हार और कंगन पसंद कर रहा है। शनिवार को सराफा बाजार से लेकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। रेतीरोड, घंटाघर, अलीनगर, असुरन, आजाद चौक, गोरखनाथ की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
खरीदारी करते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, 12 नवंबर से शुरू हो रहे लगन को लेकर लोग सेहरा आदि भी खरीदते दिखे। मैरिज हाउस के लिए पहले से ही बुकिंग हो चुकी है। कपड़े का रिटेल कारोबार 300 करोड़ तक : इन दिनों कपड़े की दुकानों पर दूल्हे के लिए सूट और शेरवानी और दुल्हन के लिए लहंगे की खरीदारी हो रही है। इसके साथ ही साड़ियों की मांग बहुत बढ़ गई है।
सांवरिया के निदेशक विभोर पोद्दार ने बताया कि दूल्हे के लिए शेरवानी अलग-अलग डिजाइन की है। लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। आजकल दूल्हा और दुल्हन एक ही तरह की शेरवानी और लहंगा पसंद कर रहे हैं। इस समय खरीदारी तेज हो गई है। सिल्क की साड़ियां और दुल्हन के लिए लहंगे की मांग अधिक है। जबकि ठंड को देखते हुए डार्क रंग के जोधपुरी शेरवानी की मांग ज्यादा आ रही है। लगन में कपड़े का रिटेल कारोबार 300 करोड़ तक होने की उम्मीद है।
सांवरिया के निदेशक विभोर पोद्दार ने बताया कि दूल्हे के लिए शेरवानी अलग-अलग डिजाइन की है। लोग अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। आजकल दूल्हा और दुल्हन एक ही तरह की शेरवानी और लहंगा पसंद कर रहे हैं। इस समय खरीदारी तेज हो गई है। सिल्क की साड़ियां और दुल्हन के लिए लहंगे की मांग अधिक है। जबकि ठंड को देखते हुए डार्क रंग के जोधपुरी शेरवानी की मांग ज्यादा आ रही है। लगन में कपड़े का रिटेल कारोबार 300 करोड़ तक होने की उम्मीद है।