{"_id":"60b3655d8ebc3e34f87412c1","slug":"labourer-committed-suicide-due-to-fight-in-family-due-to-bad-financial-condition-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पारिवारिक कलह से तंग आकर मजदूर ने की खुदकुशी, इस हाल में मिला शव
Sun, 30 May 2021 03:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 30 May 2021 03:43 PM IST
सार
ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का चलता था जीविका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के ईशारू गांव के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले मजदूर ने गरीबी की वजह से उत्पन्न पारिवारिक कलह से तंग आकर गांव के बाहर एक पेड़ में फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, मईल थाना क्षेत्र के ईशारू गांव निवासी जोगिंदर प्रसाद (45) एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। कुछ दिनों से आर्थिक स्थिति को लेकर परिवार के लोगों में रोजाना अन बन होता था।
शनिवार की रात प्रति दिन की तरह वह भोजन करने के बाद घर से निकला और रात को घर न लौटने पर परिजनों ने खोज बीन की। काफी देर तक नहीं मिला तो परिजन घर लौट आए। रविवार की सुबह गांव के लोग शौच के लिए निकले तो देखा कि एक पिपल के पेड़ से जोगिंदर का लटकता शव दिखा। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
खबर मिलते ही परिजनों सहित पुलिस को दी मौके पर पहुंच गई। भागलपुर चौकी प्रभारी अमित पांडेय, हेड कॉन्स्टेबल कमलेश व शैलेन्द्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, परिवार में मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
मृतक की माता रेशम देवी बदहवास होकर रोने लगी। उनके पांच पुत्र एक पुत्री हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव के लोगों का कहना है कि गरीबी के चलते परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया था। इसको लेकर परिवार में आय दिन विवाद होता था। जिससे तंग आकर मजदूर जोगिंदर ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया। इस बावत चौकी प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।