{"_id":"6194fe9213500b093c775b0b","slug":"labour-killed-in-road-accident-at-sant-kabir-nagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: रोडवेज बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पल्लेदारी कर परिवार का खर्च चलाता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: रोडवेज बस की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पल्लेदारी कर परिवार का खर्च चलाता था मृतक
Wed, 17 Nov 2021 06:37 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Nov 2021 06:37 PM IST
सार
नवीन मंडी में पल्लेदारी कर परिवार का खर्च चलाते थे हीरालाल, पुलिस ने चालक और रोडवेज बस को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुवरिया चौराहे के पास बुधवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने नवीन मंडी के पास रोडवेज बस और चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तेनुहारी अव्वल गांव निवासी 33 वर्षीय हीरालाल नवीन मंडी में पल्लेदारी करके परिवार का खर्च चलाते थे। बुधवार को वह साइकिल से नवीन मंडी जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुवरिया चौराहे के पास बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही रोडवेज की बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन
लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नवीन मंडी के पास रोडवेज बस और चालक को पकड़ लिया। इधर, घायल हीरालाल को लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही हीरालाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर वापस आए और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तेनुहारी अव्वल गांव के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हीरालाल का परिवार बेहद गरीब है। हीरालाल की मजदूरी से घर का चूल्हा जलता था। पल्लेदारी करने नवीन मंडी जाते समय रास्ते में रोडवेज बस की चपेट में आने से हीरालाल की मौत हो गई।
मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। पीड़ित पत्नी प्रियंका का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चालक और रोडवेज बस पुलिस के कब्जे में है। पीड़ित पत्नी प्रियंका की तहरीर पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।