{"_id":"5f19be9b8ebc3e9ff2438280","slug":"l-one-hospitel-gorakhpur-news-gkp3592463163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम से रखी जाएगी एलवन अस्पताल पर निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी एलवन अस्पताल पर निगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी एलवन अस्पताल पर निगाह
सेंट थामस में लगे सीसीटीवी कैमर से जोड़ा जाएगा एकीकृत कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में कोरोना संक्रमितों को भर्ती कराया जा रहा है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को एडीएम कार्यालय और एकीकृत कोविड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा। जिससे एलवन अस्पताल की पल-पल की गतिविधियों की सीधी निगरानी हो सकेंगी।
एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सेंट थामस इंटर कॉलेज में एलवन अस्पताल बनाया गया है। यहां संक्रमित पाए गए लोगों को रखा जा रहा है। संक्रमित लोगों के रहन- सहन और खान पान व अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। कई बार संक्रमितों के जरिए सुविधाओं को लेकर शिकायतें भी की जा चुकी हैं। ऐसे में वहां की व्यवस्था पर सीधी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को कलेक्ट्रेट में खुले एकीकृत कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर व एडीएम कार्यालय से जोड़ा जाएगा। जिससे सेंट थामस की व्यवस्था और हर पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
एडीएम ने बताया कि संक्रमित पाए जाने वाले लोगों को मानक पूरा करने पर जब सीएमओ की टीम संस्तुति करती है तो उन्हें घर पर ही आइसोलेट करने की अनुमति प्रदान की जाती है। इसके लिए संक्रमित के घर में दो शौचालय हो, उसे एकांत में रहने के लिए अलग कमरा हो, पल्स आक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, ग्लब्स, सोडियम हाईपो क्लोराइट साल्यूशन और कोई देखरेख करने वाला होना जरूरी है। सीएमओ की टीम की संस्तुति के बाद जिले में 26 संक्रमित होम आइसोलेट किए गए हैं। इनके संपर्क में स्वास्थ्य टीम रहती है। होम आइसोलेट संक्रमित को आठवें, नौवें और दसवें में दिन यदि बुखार, खांसी, जुकाम आदि नहीं होता है तो उसे स्वस्थ माना जाता है। हालांकि कुल 17 दिन तक संक्रमित को अपने घर में एकांत रहना होगा। इस दौरान यदि वह बाहर निकल कर घूमते पाए गए तो उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत केस भी दर्ज कराया जाएगा।