फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur University, Probe initiated into plagiarism allegations against the Dean.

DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय: कॉमर्स के डीन पर लगा साहित्य चोरी का आरोप, राजभवन के निर्देश पर जांच शुरू

Mon, 31 Aug 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 02:30 AM IST
सार

कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेश पर विभागीय अकादमिक इंटीग्रिटी पैनल और संस्थागत अकादमिक इंटीग्रिटी पैनल लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करेगा। दोनों कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
In Gorakhpur University, Probe initiated into plagiarism allegations against the Dean.
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग के डीन और विभागाध्यक्ष प्रो. आरपी सिंह पर साहित्य चोरी के आरोपों को लेकर की गई शिकायत के बाद विश्वविद्यालय में जांच शुरू हो गई है। कॉमर्स विभाग के प्रो. अजेय गुप्ता ने मामले की शिकायत यूजीसी और राजभवन में की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजभवन ने विश्वविद्यालय की कुलपति और रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर नियमानुसार जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. पूनम टंडन के आदेश पर विभागीय अकादमिक इंटीग्रिटी पैनल और संस्थागत अकादमिक इंटीग्रिटी पैनल लगाए गए आरोपों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करेगा। दोनों कमेटियों की रिपोर्ट के आधार पर मामले में अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, प्रो. आरपी सिंह ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके एक शोधार्थी ने छह शोधपत्र प्रकाशित कराए थे जिनमें साहित्यिक समानता का मामला सामने आया था।

इनमें एक शोधपत्र आईआईएम शिलांग एक कोलकाता से प्रकाशित होने की बात भी उन्होंने कही। उनके अनुसार, इसे लेकर हुई शिकायत के बाद वर्ष 2021 में प्रो. शांतनू रस्तोगी और प्रो. हर्ष सिन्हा की कमेटी ने मामले की जांच की थी।

उन्होंने कमेटी को बताया था कि संबंधित शोधपत्र शोधार्थी ने प्रकाशित कराए हैं। प्रो. सिंह का दावा है कि उन्होंने इन शोधपत्रों को अपने बायोडाटा में शामिल नहीं किया और न ही इनके आधार पर नकद में या किसी तरह का अन्य लाभ लिया है।

यूजीसी और राजभवन में की गई शिकायत के बाद जांच के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय की दो कमेटियां नियमानुसार मामले की जांच कर अंतिम रिपोर्ट देंगी: प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed