{"_id":"6a949a39ac04d114530f51b9","slug":"gold-and-silver-prices-down-yet-market-buying-remains-sluggish-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1434763-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोना-चांदी सस्ता फिर भी बाजार में खरीदारी सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोना-चांदी सस्ता फिर भी बाजार में खरीदारी सुस्त
Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
- तीन दिन में सोना पांच हजार प्रतिग्राम और चांदी भी पांच हजार रुपये प्रति किलो सस्ती
- भाव में उतार-चढ़ाव से असमंजस में ग्राहक, और गिरावट के इंतजार में टली खरीदारी
- भाव स्थिर होने पर बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद
गोरखपुर। सोना-चांदी के भाव में गिरावट के बावजूद सराफा बाजार में खरीदारी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। बीते तीन दिनों में सोने के भाव में पांच हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी में पांच हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। लगातार बदल रहे भाव के कारण ग्राहक खरीदारी को लेकर असमंजस में हैं। कई ग्राहक भाव में और गिरावट की उम्मीद में फिलहाल गहने खरीदने से बच रहे हैं।
सराफा व्यापारी पंकज गोयल ने बताया कि तीन दिन पहले सोना 1.58 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था, जो अब घटकर 1.53 लाख रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इसी तरह चांदी तीन दिन पहले 2.45 लाख रुपये प्रति किलो थी जो अब पांच हजार रुपये घटकर 2.40 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है। सराफा कारोबारी हरिद्वार वर्मा ने बताया कि भाव स्थिर रहने पर ग्राहकों को खरीदारी का निर्णय लेने में आसानी होती है। इससे बाजार में बिक्री भी बढ़ती है। अभी भाव में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण ग्राहक इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि भाव और नीचे आ सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब भाव स्थिर होंगे तो बाजार में खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है।