फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   'Pitamah Sammelan' to be held in October; preparations underway.

Gorakhpur News: अक्तूबर में होगा पितामह सम्मेलन, हो रही तैयारी

Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
'Pitamah Sammelan' to be held in October; preparations underway.
- युवा चेतना समिति के संरक्षक प्रो शिवशरण दास की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक
विज्ञापन




गोरखपुर। पितामह सम्मेलन की तैयारियों पर युवा चेतना समिति के संरक्षक प्रो शिवशरण दास की अध्यक्षता में रविवार को शहर के निजी होटल में बैठक की गई। इस में निर्णय लिया गया कि अक्तूबर में पितामह सम्मेलन किया जाएगा।

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थी, सम्मेलन में आमंत्रित 80 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुष और 75 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं से बात कर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक समस्याओं और अन्य जटिलताओं की जानकारी ले कर उनका अध्ययन करेंगे। उनके निष्कर्षों के आधार पर सरकार को एक ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सम्मेलन में ऐसे वरिष्ठ जन का उद्बोधन भी होगा जो अपने जीवन के चतुर्थ चरण में आने वाली पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सहजता से सामना करते हुए खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। बैठक में उपस्थित युवा चेतना समिति के सभी सदस्यों ने ऐसे सम्मेलन को समय की मांग बताते हुए इसे सफल बनाने का निश्चय किया। बैठक में में पितामह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर संरक्षक पूर्व रेल अधिकार रणविजय सिंह, आयोजन अध्यक्ष पुष्पदंत जैन, डॉ. जेके लाल, कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर शिवशरण दास, सह संयोजक डॉ विमल कुमार मोदी, कोषाध्यक्ष अर्जुन वालानी, प्रो. अनुभूति दुबे, अचिंत्य लाहिड़ी, डॉ कुशल नाथ मिश्रा, राजेश कुमार पांडेय, रामपाल सिंह, विनोद प्रकाश पांडेय, जगदीश लाल, प्रमोद द्विवेदी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed