फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News people stranded in Gandak river rescued in Kushinagar

कुशीनगर: गंडक नदी की बीच धारा में फंसे थे नाव सवार 150 लोग, रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

Fri, 18 Jun 2021 08:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 08:47 PM IST
सार

नदी के उस पार खेती देखने गए थे ग्रामीण। शाम को बड़ी नाव से वापस लौट रहे थे। बड़ी नाव का इंजन फेल हो गया जिसकी वजह से लोग फंस गए।
 

विज्ञापन
Kushinagar News people stranded in Gandak river rescued in Kushinagar
नदी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के बरवापट्टी क्षेत्र के अमवा दीगर गांव के सामने गंडक नदी की धारा में फंसी नाव के सभी डेढ़ सौ सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। डीएम ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुला लिया था। गोरखपुर से आई एनडीआरएफ की टीम ने रात में ढाई बजे से सुबह छह बजे तक अभियान चलाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


दुदही क्षेत्र के कई गांवों के लोग गंडक नदी के बरवापट्टी घाट को पार कर नदी के दियारा क्षेत्र में अपने खेत में काम करने गए थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे वापस लौटते समय नाव में लगा इंजन मझधार में ही खराब हो गया।
विज्ञापन


लहरों के सहारे बहती हुई नाव करीब पांच किलोमीटर दूर संपूर्णानगर टोले के सामने नदी में एक टीला नुमा जगह पर जाकर फंस गई। रात में 10 बजे अमवा दीगर गांव के प्रधान रिंकू सिंह पटेल ने अपने गांव कुछ मल्लाहों के साथ चार-पांच छोटी नाव से नदी में जाकर नाव पर फंसे इन लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
अपने साथ करीब 30 लोगों को बाहर भी निकाला। रात में करीब 11 बजे डीएम एस राजलिंगम व एसपी सचिंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। डीएम ने खड्डा में लगाई गई एसडीआरएफ टीम के अलावा गोरखपुर से एनडीआरएफ टीम को बुलवाया।

रात करीब दो बजे दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और इसके बाद नदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सुबह के करीब छह बजे तक नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार की दोपहर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने भी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed