फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kushinagar News: November 11 was the coldest in six years

Gorakhpur News: छह साल में सबसे ठंडा रहा 11 नवंबर

Tue, 12 Nov 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 12 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: November 11 was the coldest in six years
पडरौना। नवंबर के प्रथम सप्ताह में मौसम में तेजी से बदलाव दिखने लगा है। सुबह के समय कोहरे की चादर दिखाई देने लगी है। इसके चलते सुबह के समय ठंड बढ़ने लगी है। 11 नवंबर का न्यूनतम तापमान पिछले छह साल का रिकार्ड तोड़ दिया। इस दिन न्यूनतम तापमान गिरकर 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो 11 नवंबर 2018 को 17.5 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

छठ पर्व के बाद सुबह शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। सुबह के समय करीब आठ बजे तक कोहरे की चादर तनी रह रही है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को केंद्र में मौजूद स्वचालित मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री मापा गया। उन्होंने बताया कि 2018 के बाद इतना कम तापमान मापा गया। 11 नवंबर 2018 को न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री मापा गया था। उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति की बात करें, तो सोमवार को मापा गया तापमान अब भी इस तिथि के वास्तविक जलवायु के हिसाब से से 1.9 डिग्री अधिक है। इस तरह देखा जाए तो कुशीनगर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम के मापदंडों का डेटा 15 दिन देरी से आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed