{"_id":"5ec40bbf8ebc3e90644a4dab","slug":"kotedar-gorakhpur-news-gkp351787442","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन लेने गए वृद्ध को कोटेदार ने पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन लेने गए वृद्ध को कोटेदार ने पीटकर मार डाला
विज्ञापन

खामपार थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरा दक्षिण पट्टी गांव का है मामला
मृतक के बेटे की तहरीर पर कोटेदार सहित छह पर हत्या व बलवा का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी (देवरिया)। खामपार क्षेत्र के पिपरा दक्षिण पट्टी गांव में मंगलवार की सुबह राशन लेने गए वृद्ध को कोटेदार और उसके परिवारवालों ने रॉड से पीटकर मार डाला। बचाने पहुंचे उसके दो बेटों को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। खामपार पुलिस ने मृतक के बेटे प्रमोद यादव की तहरीर पर कोटेदार सहित छह लोगों पर हत्या व बलवा का केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
पारस यादव (60) पात्र गृहस्थी कार्ड लेकर तीन दिन से कोटेदार श्रीनिवास बरनवाल के यहां जा रहे थे। मंगलवार की सुबह वह बेटे प्रमोद और दिनेश के साथ पहुंचे तो कोटेदार ने राशन देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी कोटेदार और उसके परिवारवालों ने पारसनाथ यादव, दिनेश और प्रमोद पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में पारस को भाटपाररानी पीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में दिनेश का सिर भी फट गया।
जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय पहुंचे और मृतक के परिवारवालों से मिलकर ढांढस बंधाया। गांव में तनाव के देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचम लाल ने घटनास्थल का मुआयना किया। थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे प्रमोद की तहरीर पर कोटेदार श्रीनिवास बरनवाल, उसके बेटे संतोष, बलिस्टर, राजनीति, सत्यम एवं शिवम पर हत्या व बलवा का केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजनीति बरनवाल फरार है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।