{"_id":"5ec403d38ebc3e90a359c40d","slug":"kotdar-beaten-to-death-old-man-for-taking-ration-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राशन लेने गए वृद्ध को कोटेदार ने पीटकर मार डाला, छह पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन लेने गए वृद्ध को कोटेदार ने पीटकर मार डाला, छह पर हत्या का केस दर्ज
Tue, 19 May 2020 09:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 May 2020 09:36 PM IST
सार
- खामपार थानाक्षेत्र के ग्राम पिपरा दक्षिण पट्टी गांव का है मामला
- मृतक के बेटे की तहरीर पर कोटेदार सहित छह पर हत्या व बलवा का केस दर्ज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में खामपार क्षेत्र के पिपरा दक्षिण पट्टी गांव में मंगलवार की सुबह राशन लेने गए वृद्ध को कोटेदार और उसके परिवारवालों ने रॉड से पीटकर मार डाला। बचाने पहुंचे उसके दो बेटों को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया।
विज्ञापन
खामपार पुलिस ने मृतक के बेटे प्रमोद यादव की तहरीर पर कोटेदार सहित छह लोगों पर हत्या व बलवा का केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
पारस यादव (60) पात्र गृहस्थी कार्ड लेकर तीन दिन से कोटेदार श्रीनिवास बरनवाल के यहां जा रहे थे। मंगलवार की सुबह वह बेटे प्रमोद और दिनेश के साथ पहुंचे तो कोटेदार ने राशन देने से मना कर दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
इस दौरान कोटेदार और उसके परिवारवालों ने पारसनाथ यादव, दिनेश और प्रमोद पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर हालत में पारस को भाटपाररानी पीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में दिनेश का सिर भी फट गया।
विज्ञापन
दर्ज हुआ मामला
जानकारी मिलने पर विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय पहुंचे और मृतक के परिवारवालों से मिलकर ढांढस बंधाया। गांव में तनाव के देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचम लाल ने घटनास्थल का मुआयना किया।
थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे प्रमोद की तहरीर पर कोटेदार श्रीनिवास बरनवाल, उसके बेटे संतोष, बलिस्टर, राजनीति, सत्यम एवं शिवम पर हत्या व बलवा का केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजनीति बरनवाल फरार है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
थानाध्यक्ष सुदेश शर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे प्रमोद की तहरीर पर कोटेदार श्रीनिवास बरनवाल, उसके बेटे संतोष, बलिस्टर, राजनीति, सत्यम एवं शिवम पर हत्या व बलवा का केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजनीति बरनवाल फरार है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।