फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   know which train will get bedroll

Exclusive: अब घर बैठे ही जानिए, किस ट्रेन में मिलेगा बेडरोल, आईआरसीटीसी ने सूचनाएं कीं ऑनलाइन

Thu, 02 Jun 2022 03:17 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Jun 2022 03:17 PM IST
सार

अभी हर ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। यात्रियों को इसकी जानकारी भी नहीं है। जब वे ट्रेन के कोच में बैठ जाते हैं, तब पता चलता है कि बेडरोल नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
know which train will get bedroll
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

अगर आप ट्रेन के वातानुकूलित कोच में सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके काम की खबर है। अब आप घर बैठे ही जान सकते हैं कि ट्रेन में बेडरोल (चादर, कंबल, तौलिया, तकिया) मिलेगा कि नहीं। आईआरसीटीसी ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर सभी ट्रेनों की जानकारी दी है। बस आपको ट्रेन नंबर या ट्रेन का नाम दर्ज करना होगा।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते वर्ष 2020 से ट्रेनों के वातानुकूलित कोच में यात्रियों को बेडरोल नहीं दिया जा रहा था। लेकिन, इस वर्ष रेलवे ने ट्रेनों में बेडरोल देना शुरू किया है। अभी हर ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। यात्रियों को इसकी जानकारी भी नहीं है। जब वे ट्रेन के कोच में बैठ जाते हैं, तब पता चलता है कि बेडरोल नहीं मिलेगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन की नई व्यवस्था से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उसकी वेबसाइट पर देश भर में चलने वाली सभी ट्रेनों की सूचनाएं अपडेट हैं।

विज्ञापन

ऐसे पता करें

आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in पर क्लिक करते ही टिकट की बुकिंग का ऑप्शन आएगा। उसके नीचे जिन ट्रेनों में लिनेन की सुविधा है, उसके बारे में जानकारी दी गई है। क्लिक करते ही पूरी सूची खुल जाएगी और साथ में ही सर्च करने के लिए ऑप्शन भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन में से कोई एक विकल्प चुनें
सूची में हजार से ज्यादा ट्रेनों की सूचनाएं हैं। ऐसे में ट्रेन को खोजना आसान नहीं है। ट्रेन को सर्च करने के लिए आईआरसीटीसी ने तीन विकल्प ट्रेन नंबर, ट्रेन का नाम और कहां से कहां तक जाना है, स्टेशन का नाम दिया है। इनमें तीन में से कोई एक विकल्प दर्ज करते ही ट्रेन की सूचना सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed