फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Know when is Radha Ashtami 2021

Radha Ashtami: आज मनाया जा रहा है राधा अष्टमी, जानिए कैसे जन्मोत्सव मानकर करें पूजन अर्चन

Tue, 14 Sep 2021 06:02 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Sep 2021 06:02 AM IST
सार

पंडित बृजेश पांडेय के अनुसार, राधा अष्टमी की पूजा सभी दुखों को दूर करने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि राधा अष्टमी का व्रत सभी प्रकार के पापों को दूर करता है। सुहागिन स्त्रियां इस दिन व्रत रखकर राधा जी की विशेष पूजा करती हैं।

विज्ञापन
Know when is Radha Ashtami 2021
राधा अष्टमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में राधा अष्टमी का पर्व 14 सितंबर, मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस बार यह पर्व भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि ज्येष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग में मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


राधा अष्टमी का महत्व
पंडित बृजेश पांडेय के अनुसार, राधा अष्टमी की पूजा सभी दुखों को दूर करने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि राधा अष्टमी का व्रत सभी प्रकार के पापों को दूर करता है। सुहागिन स्त्रियां इस दिन व्रत रखकर राधा जी की विशेष पूजा करती हैं। इस दिन पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। राधा अष्टमी का पर्व जीवन में आने वाली धन की समस्या को भी दूर करता है।
विज्ञापन


राधा अष्टमी पूजा विधि
पंडित शरद चंद्र मिश्रा के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन प्रातः काल स्नान आदि से निवृत होकर मंडप बनाएं। उसके नीचे नीचे तांबे का कलश स्थापित करें। कलश पर तांबे का पात्र रखें और इस पर राधाजी की मूर्ति स्थापित कर उसका श्रृंगार करें। इसके बाद राधाजी का विधि-विधान से पूजन करें। दोपहर मध्यान्ह 12:00 बजे राधा रानी क्या जन उत्सव मनाए आरती कर पूरे दिन उपवास रखें। अगले दिन सुहागिन महिलाओं को या ब्रहामणों को भोजन कराकर व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed