फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kishore attacked with knife for befriending an enemy in Gorakhpur

गोरखपुर: दुश्मन से दोस्ती करने पर किशोर पर चाकू से हमला, गंभीर

Sun, 20 Mar 2022 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Mar 2022 05:00 PM IST
सार

पुलिस ने घायल रिशु को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल रिशु की मां अंजनि की तहरीर पर राज व राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Kishore attacked with knife for befriending an enemy in Gorakhpur
knife - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बनगाई में दुश्मन से दोस्ती रखने वाले रिशु (16) के पेट में शनिवार सुबह दो आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


पेट में गंभीर घाव होने की वजह से डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं। पुलिस ने घायल किशोर की मां की तहरीर पर आरोपी राज व राहुल पर हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के बनगाई निवासी आरोपी राज का गांव के ही अनूप से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा। अनूप से घायल रिशु की गहरी दोस्ती है। इसी बात से राज उससे नाराज है। इधर अनूप अक्सर रिशु के साथ घूमता था। यह बात आरोपी राज को नागवार लग रही थी, जिससे नाराज होकर पिछले तीन दिन से राज, रिशु के घर जाकर गाली दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह 10 बजे राज और राहुल बाइक से रिशु के घर पहुंचकर गाली देने लगे। रिशू की मां अंजनि देवी ने गाली देने का विरोध किया तो ये लोग उन्हें मारने पीटने लगे। इस दौरान रिशु अपनी मां को बचाने आया तो राज ने चाकू निकालकर राहुल को दे दिया। राहुल ने रिशु के पेट में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया।


पुलिस ने घायल रिशु को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल रिशु की मां अंजनि की तहरीर पर राज व राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल रिशु के पिता बबलू की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। तभी से पढ़ाई छोड़कर वह मजदूरी करके परिवार चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed