CCTV में कैद घटना: पेट्रोल के रुपये मांगने पर हत्यारोपी ने फिल्मी अंदाज में किया हंगामा, मैनेजर का सिर फोड़ा
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में बांसगांव थाना क्षेत्र के सरबसी में स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार को दोपहर जमानत पर छूटे हत्यारोपी प्रतितोष यादव ने साथियों संग हंगामा किया। आरोप है कि पेट्रोल के रुपये मांगने पर गुंडई की। फिल्मी अंदाज में मैनेजर के केबिन में बाइक घुसा दी। फिर साथ आए दो बदमाशों ने मैनेजर शेषनाथ के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने आरोपी प्रतितोष यादव समेत कई लोगों पर हत्या की कोशिश, मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घायल मैनेजर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: सीएम का ओएसडी बन करता था ठगी: जालसाजी का तरीका जान पुलिस भी चकराई, रुपये के लिए चंदन बन जाता था किन्नर
सरबसी गांव में इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप है। पुलिस के अनुसार, वहां पर हत्यारोपी प्रतितोष यादव दिन में करीब 11:30 बजे तेल भरवाने आया था। 300 रुपये का तेल डलवाने के बाद रुपये नहीं दे रहा था तो कर्मचारी ने रुपये मांगे। गाली देने पर उसने मैनेजर से बात करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने मैनेजर से कहा- मुझे पहचानते नहीं हो, मैं हत्या कर चुका हूं, मुझसे रुपये लोगे तो तुम्हारी भी हत्या कर दूंगा।
पेट्रोल पंप मैनेजर ने तेल के रुपये देने को कहा तो वह गाली देते हुए तब मौके से चला गया। करीब एक घंटे बाद आठ-दस साथियों के साथ फिर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। फिल्मी अंदाज में केबिन में बाइक को घुसाते हुए पिस्टल लेकर उतरा। पिस्टल दिखाने के बाद उसने डंडे से मैनेजर के सिर पर हमला कर दिया। उसका साथी भी डंडा से ताबड़तोड़ वार करने लगा। जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में प्रतितोष यादव और उसके साथियों की गुंडई साफ नजर आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुटी है।
इसे भी पढ़ें: ओटी टेक्नीशियन ने कर दिया था गर्भवती का ऑपरेशन, मैनेजर-संचालक गिरफ्तार
चार साल पहले बाइक में धक्का न देने पर कर दी थी हत्या
इसे भी पढ़ें: ऊंची आवाज में बात करने पर सीनियरों ने जूनियर को पीटा, B.sc एजी के छात्रों के बीच हुई मारपीट
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.