फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seniors beat up juniors for talking loudly in DDU gorakhpur

DDU Gorakhpur: ऊंची आवाज में बात करने पर सीनियरों ने जूनियर को पीटा, B.sc एजी के छात्रों के बीच हुई मारपीट

Fri, 25 Aug 2023 10:36 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Aug 2023 10:36 AM IST
सार

विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भाग गए। पुलिस दो छात्रों को पकड़ कर चौकी पर लाई। पूछताछ के बाद चेतावनी देकर देर शाम को दोनों छात्रों को छोड़ दिया।

 

विज्ञापन
Seniors beat up juniors for talking loudly in DDU gorakhpur
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में बीएससी कृषि के छात्र आपस में भीड़ गए। जूनियर छात्र के ऊंची आवाज में बात करने से नाराज सीनियर छात्र कक्षा में पहुंच कर छात्र को बाहर निकाल कर पिटाई कर दी। विवाद की सूचना पर मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो छात्रों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीएससी कृषि तृतीय सेमेस्टर के छात्र का किसी बात पर पांचवें सेमेस्टर के छात्र से विवाद हो गया। इस पर पांचवें सेमेस्टर के सीनियर छात्र तृतीय सेमेस्टर की कक्षा में पहुंचे और नाम पुकार कर छात्र को बाहर बुलाया। छात्र के बाहर आने पर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव में कुछ छात्र आए तो उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भूमि अधिग्रहण और रजिस्ट्री में विलंब, कमिश्नर ने सदर तहसीलदार को दिया नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में तृतीय सेमेस्टर की एक छात्रा को हल्की चोट आ गई। विभाग के शिक्षकों के पहुंचने पर वह शांत नहीं हुए। इस बीच किसी ने विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह को जानकारी दी। वह विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भाग गए। पुलिस दो छात्रों को पकड़ कर चौकी पर लाई। पूछताछ के बाद चेतावनी देकर देर शाम को दोनों छात्रों को छोड़ दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed