{"_id":"6582b59392b3ddb461090b39","slug":"kidnapping-story-turned-out-to-be-false-police-collecting-evidence-2023-12-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झूठी निकली अपहरण की कहानी, साक्ष्य जुटा रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झूठी निकली अपहरण की कहानी, साक्ष्य जुटा रही पुलिस
Wed, 20 Dec 2023 03:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Dec 2023 03:06 PM IST
सार
एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जांच में युवती के अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी। घटना की साजिश रचने की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर में पिपराइच क्षेत्र के जंगल धूसड़, हैदरगंज गांव की युवती के अपहरण की कहानी पुलिस की जांच में झूठी निकली है। पुलिस का कहना है कि पड़ोसियों को फंसाने के लिए कहानी गढ़ी गई। इसके पीछे युवती के परिजनों के अलावा किसी अन्य के शामिल होने की आशंका में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एसपी उत्तरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मोबाइल सर्विलांस सहित अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, प्राथमिक जांच में नामजद आरोपियों की भूमिका नहीं मिली है।
विज्ञापन
पिपराइच के जंगल धूसड़, हैदरगंज की रहने वाली 19 वर्षीय ममता निषाद के अपहरण की सूचना रविवार की सुबह पुलिस को मिली। परिजनों ने बताया कि वह घर के पीछे झाड़ू लगा रही थी। तभी कार सवार तीन लोग उसके सिर पर डंडा मारकर उसे उठा ले गए। किसी तरह से वह घर लौटी।
विज्ञापन
Trending Videos
किशोरी के परिजनों ने पड़ोसी रेलकर्मी, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस की छानबीन में युवती के अपहरण की कहानी झूठी निकली। यह भी सामने आया कि रेलकर्मी को परिवार सहित फंसाने के लिए यह योजना बनाई गई। लेकिन पुलिस को शक है कि इस योजना के पीछे कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।