फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kidnapping and Molestation sentenced to seven years

गोरखपुर: अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को सात साल की सजा, कोर्ट ने दिया आदेश

Tue, 12 Apr 2022 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Apr 2022 10:42 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping and Molestation sentenced to seven years
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

गोरखपुर में तमंचे के बल पर लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश कमालुद्दीन ने हरपुर बुदहट इलाके के मनजीत मौर्या को सात साल कठोर कारावास और पंद्रह हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन


अर्थदंड न देने पर एक माह 15 दिन का कारावास अलग से भुगतना होगा। जानकारी के मुताबिक, अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रमेश चंद पांडेय एवं सिद्धार्थ सिंह का कहना था कि घटना 3 सितंबर 2015 की है।
विज्ञापन


वादिनी की लड़की ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने जा रही थी। उसी समय रास्ते में अभियुक्त ने वादिनी की लड़की के सिर पर कट्टा लगाकर उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म का जुर्म सिद्ध होने पर सात साल कैद
दुष्कर्म करने का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर अपर सत्र न्यायाधीश रामकृपाल ने राजघाट थाना क्षेत्र के सिद्दीकी कटरा घंटाघर निवासी अभियुक्त जुनेद अहमद को सात साल के कठोर कारावास एवं दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को दो माह का कारावास अलग से भुगतना होगा।


जानकारी के मुताबिक, अभियोजन पक्ष के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र यादव एवं प्रमोद मौर्य का कहना था कि अभियुक्त जुनेद अहमद वादिनी के घर पारिवारिक संबंध के नाते आता जाता था। 20 अप्रैल 2002 को अभियुक्त वादिनी की नामौजूदगी में वादिनी के घर गया और उसकी लड़की को डरा धमाका कर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed