{"_id":"62bc8fba88c4c05ae43ce838","slug":"kidnapped-two-adolescents-searched-out-accused-woman-arrested-gorakhpur-news-gkp4420764140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत दो किशोरियां मिलीं, आरोपी महिला पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत दो किशोरियां मिलीं, आरोपी महिला पकड़ी गई
विज्ञापन

तरकुलवा। करीब दस दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से लापता दो किशोरियों को तरकुलवा पुलिस ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से ढूंढ लिया है। पुलिस ने उन्हें बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाली आरोपी महिला को उसकी एक साल की बच्ची के साथ पकड़ा है। एक किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। तरकुलवा पुलिस आरोपी महिला और दोनों किशोरियों से पूछताछ कर रही है।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के मुन्डेरा बाबू गांव से गत 20 जून 2022 की मध्य रात में एक महिला अपनी जेठानी की 17 वर्षीय पुत्री और बगल की 16 वर्षीय किशोरी के साथ रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गई। ग्रामीणों के अनुसार आधी रात में गांव में चार पहिया वाहन आया था। उसमें बैठकर वे सभी एक साथ कहीं चली गईं। स्वजनों ने उनकी काफी तलाश की, किंतु जब कोई अता-पता नहीं चल पाया तो एक किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ भादवि की धारा 363 व 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह 7 बजे के करीब एसआई उमाशंकर यादव व एसआई रमाकांत राय, गौरव खरवार, प्रियंका चौधरी व पूजा मौर्या की टीम ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से अपहृत दोनों किशोरियों को ढूंढ लिया। साथ ही आरोपी महिला को उसकी एक साल की बच्ची के साथ पकड़ लिया। वह अपहृत दोनों किशोरियों को साथ लेकर कहीं जाने वाली थी।
तरकुलवा के थानेदार टीजे सिंह ने बताया कि आरोपित महिला को उसकी एक साल की बच्ची के साथ दोनों किशोरियों को ढूंढ निकाला गया है। आरोपी महिला और किशोरियों से पूछताछ की जा रही है।