फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kidnapped teenager killed road blocked in protest

Gorakhpur: अपहृत किशोर की हत्या, विरोध में रास्ता जाम; चार घंटे गोरखपुर-हाटा मार्ग पर बैठे रहे ग्रामीण

Mon, 27 Nov 2023 10:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 27 Nov 2023 10:10 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि लापरवाही बरतने पर विवेचक वीरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। अब सीओ चौरीचौरा विवेचना करेंगे। पूरे प्रकरण की जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। दर्ज केस में पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
Kidnapped teenager killed road blocked in protest
पिपराइच हाटा रोड पर जाम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच क्षेत्र के बसंतपुर गांव से अपहृत राजू (17) की हत्या कर फेंका गया शव रविवार को गांव के बाहर कुशीनगर जिले की सीमा पर मिला। छिपाने के लिए शव को शवदाह गृह के पास झाड़ी में फेंका गया था।

विज्ञापन


घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस से शव के अवशेष को छीनकर गोरखपुर-हाटा मार्ग दोपहर एक बजे जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। शाम पांच बजे कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खत्म होने पर शव को कुशीनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव निवासी संजय कुमार का बेटा राजू बीते 18 नवंबर को घर से निकला था। राजू की मां माधुरी के मुताबिक, परिवार के लोगों ने उसे गांव के ही अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा। देर शाम अर्जुन का बेटा तो वापस आ गया, लेकिन राजू नहीं लौटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल फोन पर कॉल करनी शुरू की तो बंद मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिवार के लोगों ने अर्जुन निषाद के बेटे से राजू के बारे में पूछना शुरू किया तो वह टाल-मटोल करने लगा। परेशान होकर माधुरी ने पिपराइच थाने में अर्जुन निषाद के बेटे पर अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बेटे के साथ अनहोनी की आशंका भी जताई थी।

आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और परिवार के लोगों को थाने दौड़ाती रही। इस बीच परिवार के लोग राजू के दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक उसके बारे में पता करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

 

रविवार की दोपहर कुछ लोगों ने कुशीनगर जिले के अहिरौली इलाके के बरवां बाबू गांव के पास सिर कटी लाश देखी। जबड़ा शरीर से दूर मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव जिस जगह पर मिला, वह कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र में आता है, इस वजह से गोरखपुर के अलावा कुशीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की तो जेब से मोबाइल फोन और 520 रुपये बरामद हुए।

मोबाइल फोन के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन पहुंचे तो शव की पहचान राजू के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि मृतक का जबड़ा अलग मिला है। आशंका है कि सिर जानवर खा गए हों।

उधर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने दोपहर एक बजे गोरखपुर-हाटा मार्ग जाम कर दिया। चार घंटे जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ग्रामीणों को समझाने के साथ ही जाम में फंसे लोगों को वैकल्पिक मार्ग से निकालने में जुट गई।
 

विवेचक निलंबित, सीओ को सौंपी जांच

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि लापरवाही बरतने पर विवेचक वीरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। अब सीओ चौरीचौरा विवेचना करेंगे। पूरे प्रकरण की जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। दर्ज केस में पोस्टमार्टम के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी जाएगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed