फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Khushboo murder case: Mother accuses in-laws of murder

खुशबू हत्याकांड : मां ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 06 Apr 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Khushboo murder case: Mother accuses in-laws of murder

विज्ञापन
गगहा। थाना क्षेत्र के गजपुर में हुए खुशबू हत्याकांड ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मृतका की मां शीला देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बेटी की मौत को सुनियोजित हत्या करार दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर खुशबू के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और साजिश रचकर उसकी जान लेने का आरोप लगाया है।

शीला देवी ने वार्ता के दौरान कहा कि शादी के बाद से ही खुशबू को दहेज के लिए अक्सर मारा-पीटा और प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार कीमती सामान और पैसों की मांग कर रहे थे, जिसे पूरा न कर पाने पर खुशबू को शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाती थीं। उन्हें खुशबू के किसी भी प्रसंग के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसे ससुराल पक्ष द्वारा कहानी गढ़ने और मामले को भटकाने की साजिश बताया। मां ने एक अन्य युवक पर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि खुशबू के ससुराल वालों ने ही उस युवक के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच करे और सीताराम समेत खुशबू के ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed