{"_id":"65a1b3586321b90e7e015a64","slug":"khichdi-fair-roadways-will-run-400-special-buses-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-430679-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेला : रोडवेज चलाएगा 400 विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेला : रोडवेज चलाएगा 400 विशेष बसें
Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
- 13 से 16 जनवरी के बीच होगा विशेष बसों का संचालन
- दो जगहों पर बनाए गए कंट्रोल रूम, भूले-बिसरों को भी मिलाएगा रोडवेज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मकर संक्रांति पर बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम 13 से 16 जनवरी के बीच पूर्वांचल के विभिन्न रूटों से 400 विशेष बसों का संचालन करेगा।
परिवहन निगम ने इसके लिए रूटों का निर्धारण कर लिया है। बसों को गोरखपुर, महराजगंज, ठुठीबारी, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बढ़नी, बलरामपुर, गोंडा, देवरिया, कुशीनगर, दोहरीघाट, अयोध्या, खलीलाबाद और रूद्रपुर आदि रूटों पर चलाने की योजना है। ये बसें श्रद्धालुओं को निर्धारित स्टॉपेज से 15 मिनट से एक घंटे के अंतराल पर मिलेंगी।
-- -- -- -- --
भूले बिसरे यात्रियों की मदद करेगा रोडवेज को कंट्रोल रूम
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए गोरखनाथ मंदिर और रेलवे बस स्टेशन पर रोडवेज की तरफ से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत रहेगा। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बसों को जानकारी देने के अलावा मेले में भूले बिसरे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद भी करेंगे। इसके लिए परिवहन निगम ने कंट्रोल रूम नंबर 9415858159 और 6392305706 जारी किया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
मेले के लिए चलेंगी 27 इलेक्ट्रिक बसें
श्रद्धालुओं के लिए गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट की ओर से 27 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। ई-बस संचालन समिति के मुख्य कार्यपालक अधिकारी महेश चंद्र ने बताया कि इन बसों का संचालन 13 से 16 जनवरी के बीच किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- --
यहां से चलेंगी बसे
स्थान बसों की संख्या
सोनौली-फरेंदा-गोरखपुर 30
ठुठीबारी-सिद्धार्थनगर-गोरखपुर 40
बढ़नी-सिद्धार्थनगर-गोरखपुर 20
बलरामपुर-गोंडा-गोरखपुर 12
बांसी-मेंहदावल-गोरखपुर 15
लार-देवरिया-गोरखपुर 50
तमकुहीरोड-कसया-गोरखपुर 50
गोला-सिकरीगंज-गोरखपुर 10
पडरौना-कसया-गोरखपुर 45
दोहरीघाट-कौड़ीराम-गोरखपुर 40
अयोध्या-खलीलाबाद-गोरखपुर 60
रुद्रपुर-गौरीबाजार-गोरखपुर 20
कप्तानगंज-पिपराइच-गोरखपुर 08
कोट
खिचड़ी मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला और रेलवे बस स्टेशन परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त बसें बढ़ाई जाएंगी।
लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र