फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kharmas has passed..hope for business worth 700 crores in Sahalag

Gorakhpur News: बीता खरमास..सहालग में 700 करोड़ के व्यापार की आस

Sat, 17 Jan 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Kharmas has passed..hope for business worth 700 crores in Sahalag
सहालग बाजार की खबर में चेंबर ऑफ टेक्सटाइल के अध्यक्ष राजेश नेभानी

विज्ञापन



मकर संक्रांति ने लौटाई चमकः सहालग के मद्देनजर कपड़े और ज्वेलरी की खरीदारी शुरू



लगन में ज्यादा बिक्री की उम्मीद लगाए हुए हैं व्यापारी



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। खरमास समाप्त होते ही बाजार पर छाई सुस्ती हट गई है। मकर संक्रांति से चमक लौटना शुरू हो गई है। जैसे-जैसे सहालग नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में रौनक लौटती दिखाई दे रही है। मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माने जाने वाले समय की शुरुआत फरवरी से होने वाली है। इसे देखते हुए लोग अभी से शादी-ब्याह की तैयारियों में जुट गए हैं। इसका सीधा असर बाजारों में दिख रहा है। बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। व्यापारियों को सहालग में करीब 700 करोड़ के कारोबार की आस है।



शहर के प्रमुख बाजारों में कपड़ा और सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। सहालग के लिए लोग कपड़े, जेवर, बर्तन और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि खरमास के दौरान बिक्री लगभग ठप रहती है लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं।
विज्ञापन




कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि इस सीजन में शादी के लिए कई नई वैरायटी उपलब्ध हैं। लोग दूल्हा-दुल्हन के परिधानों के साथ-साथ परिवार और रिश्तेदारों के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि सहालग शुरू होने से पहले के लगभग 15 दिनों में खरीदारी चरम पर रहेगी। कपड़ा बाजार से इस बार लगभग 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद जताई जा रही है। सराफा व्यापारियों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतें महंगी होने के बावजूद इस सीजन में लगभग 500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। लोग अपनी मांग पर गहने बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले व्यापारी...



खरमास के बाद कपड़े के बाजार में रौनक लौट गई है। लोग शादी-ब्याह के लिए लहंगा, शेरवानी और सूट सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।



- राजेश नेभानी, अध्यक्ष, चेंबर ऑफ टेक्सटाइल्स



सोना-चांदी महंगा होने के बावजूद लोग हल्के और कम दाम के जेवर खरीद रहे हैं। इस बार भी 500 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।



- गणेश वर्मा, अध्यक्ष, सराफा मंडल



--------



फरवरी में 18 दिन है लगन



गोरखपुर। फरवरी में लगन शुरू होने वाला है और लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। ज्योतिष पंडित विकास मालवीय के अनुसार, खरमास समाप्त होने के बाद भी शुक्र अस्त चल रहे हैं। इससे कुछ शुभ कार्य किए जा सकते हैं लेकिन शुक्र के उदय होने के बाद, दो फरवरी से लगन शुरू हो रहा है। फरवरी में दो से छह फरवरी तक व आठ को लगन है। इसके बाद 10 से 15 फरवरी तक लगातार लगन है। इसके बाद 19, 20, 21 व 24 से 26 फरवरी तक शुभ मुहूर्त है। इसमें से तेज लगन 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19 ,20, 24 व 25 फरवरी को है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed