फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Keep stock-sale register updated in Gorakhpur

गोरखपुर: अपडेट रखें स्टाक-बिक्री रजिस्टर, बचे रहेंगे जुर्माने से

Sat, 01 Jan 2022 10:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jan 2022 10:50 AM IST
सार

रिटर्न भरते समय व्यापारी अक्सर भर देते हैं गलत जानकारी, टैक्स अफसर कभी भी कर सकते हैं इन रजिस्टरों की जांच।

विज्ञापन
Keep stock-sale register updated in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में पंजीकृत व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान पर स्टॉक व बिक्री रजिस्टर हमेशा अपडेट व उपलब्ध रखना अनिवार्य है। टैक्स चुकाते समय दी गई जानकारी की पुष्टि के लिए, टैक्स विभाग के अफसर इन रजिस्टरों की कभी भी जांच कर सकते हैं। रजिस्टर न मिलने या गलत जानकारी दर्ज होने पर ऐसे मामलों में जुर्माना भरना पड़ सकता है।

विज्ञापन


जीएसटी लागू होने के बाद सरकार ने प्रदेश के वाणिज्यकर विभाग व केंद्र के वस्तु एवं सेवा कर विभाग के बीच बेहतर तालमेल के लिए कार्यों का बंटवारा कर दिया है। अब डेढ़ करोड़ से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों पर राज्य व केंद्र दोनों सरकारों के टैक्स डिपार्टमेंट की नजर रहती है। डेढ़ करोड़ से कम, लेकिन 20 लाख से अधिक टर्न ओवर वाले व्यापारियों में से 90 प्रतिशत पर राज्य सरकार का व 10 प्रतिशत पर केंद्र सरकार का विभाग नजर रखता है। गोरखपुर जोन में करीब 75 हजार व्यापारी जीएसटी में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


इन व्यापारियों को टैक्स जमा करने में कई सहूलियत दी गईं हैं। अनियमितता रोकने के लिए प्रदेश के वाणिज्यकर विभाग व केंद्र के वस्तु एवं सेवा कर विभाग को भी अधिकार दिया गया है। विभाग में जमा किए गए, टैक्स व टर्न ओवर की जांच कभी भी संबंधित अफसर कर सकते हैं। पंजीकृत व्यापारी को अपनी दुकान या फैक्ट्री में स्टॉक रजिस्टर व बिक्री रजिस्टर रखना अनिवार्य है। स्टॉक रजिस्टर में कौन सा माल कब और कहां से मंगाया गया इसकी जानकारी होनी चाहिए। बिक्री रजिस्टर में बिक्री से संबंधित डिटेल रहेगी। यह नियमित अपडेट भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पहले करते हैं मनमानी, बाद में उठाते हैं परेशानी

वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर अमित कुमार सिंह बताते हैं कि कई व्यापारी रिटर्न भरते समय या टैक्स जमा करते समय अपना टर्न ओवर जो बताते हैं, उसका उनके पास रिकार्ड अपडेट नहीं होता। ऐसे में उन्हें कभी भी दिक्कत उठानी पड़ सकती है। दरअसल जमा किए गए टैक्स की जांच के लिए अफसर जब क्षेत्र में जाते हैं तो वहां व्यापारी के स्टॉक रजिस्टर व बिक्री रजिस्टर की जांच करते हैं। मान लीजिए कि स्टॉक रजिस्टर में 100 मोबाइल फोन लिखा है, लेकिन दुकान में 90 ही मिले तो शेष 10 किसे बेंचा गया, इसका जिक्र जरूरी है। लिहाजा बिक्री रजिस्टर को भी अपडेट रखना जरूरी है।

नियम 67 और 71 के तहत होती है जांच

वाणिज्यकर और वस्तु एवं सेवा कर विभाग के अफसर किसी भी व्यापारी के स्टॉक व बिक्री रजिस्टर, कैश मेमो आदि की जांच कर सकते हैं। नियम 67 के तहत वे व्यापारी से दुकान से संबंधित अभिलेख मंगाकर भी जांच कर सकते हैं। इसके अलावा नियम 71 के तहत अभिलेख या कोई भी अन्य सामान जब्त करते हुए भी जांच कर सकते हैं। यह बाध्यकारी है और जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी सहायता ली जा सकती है। ऐेसे में व्यापारियों को अपनी दुकान पर जरूरी रजिस्टर हर वक्त रखने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed