फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Karmabhoomi Express reached Amarnath 22 hours late and eight hours late.

Gorakhpur News: 22 घंटे अमरनाथ और आठ घंटे देरी से पहुंची कर्मभूमि एक्सप्रेस

Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Karmabhoomi Express reached Amarnath 22 hours late and eight hours late.
फोटो
विज्ञापन

- गर्मी के बीच ट्रेन में परेशान रहे यात्री, किसान आंदोलन की वजह से देरी से आ रहीं अमृतसर रूट की ट्रेनें

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अंबाला खंड के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनाें का रूट बदल दिया गया है। इसकी वजह से ट्रेनें काफी लेट हो रही हैं। शनिवार को भागलपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस 22 घंटे और अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंचीं। भीषण गर्मी में ट्रेन लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस दोपहर 1:35 बजे गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर पहुंची। यह गाड़ी साढ़े आठ घंटे की देरी से आई। लुधियाना से आ रहे संतोष ने ट्रेन से उतरने के बाद राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि ट्रेन में भीड़ बहुत थी। ऊपर से यह लेट भी हो गई। जैसे-तैसे इसमें सफर कटा, गर्मी में बहुत परेशानी हो गई।
विज्ञापन

राजेंद्र ने बताया कि यह गाड़ी लुधियाना में ही देरी से आई। इसके बाद रूट डायवर्जन की वजह से और देर हो गई। ट्रेन में मुश्किल से बैठने की जगह मिली। पड़रौना जाना है, घर पहुंचने में शाम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह गाड़ियां भी रहीं लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस लगभग साढ़े पांच घंटे, 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस सात घंटे, 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से चली। इसके अलावा मौर्य ध्वज, शहीद एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें चार से पांच घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची।

------
पानी के लिए दौड़ने लगे
कर्मभूमि एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म पर रुकी, बड़ी संख्या में यात्री निकलकर वॉटर कूलर के पास पहुंच गए। नॉर्मल पानी के टैप से पानी नहीं आ रहा था तो वॉटर कूलर के पास यात्रियों की भीड़ लग गई। कई यात्री भीड़ देखकर ट्रेन से ही नहीं उतरे। ट्रेन में बैठे अखिलेश ने बताया कि ट्रेन में भीड़ बहुत है। पानी लेने के लिए उतरे तो दोबारा चढ़ने में बहुत दिक्कत होगी। इससे अच्छा बोतलबंद पानी खरीद लेंगे।
------
बोले यात्री...
ट्रेन आठ घंटे से भी ज्यादा लेट हो गई। समय से रहते तो अब तक घर जाकर कुछ काम कर लेते। अब गांव पहुंचने में शाम हो जाएगी।
-लालजी
-------------

रूट बदलने की वजह से ट्रेन लेट हो गई। भीड़ बहुत ज्यादा थी, जिसकी वजह से सफर में काफी परेशानी हुई। ट्रेन से उतरकर काफी राहत महसूस हो रही है।
-विजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed