{"_id":"694d974112f51aa4dd0736ce","slug":"kabaddi-ner-defeated-rail-wheel-factory-by-a-score-of-35-21-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1176411-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी: एनईआर ने रेल व्हील फैक्टरी को 35-21 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी: एनईआर ने रेल व्हील फैक्टरी को 35-21 से हराया
विज्ञापन
कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चार मैच खेले गए। मेजबान पूर्वोत्तर रेलवे ने रेल व्हील फैक्टरी (आरडब्ल्यूएफ) की टीम को 35-21 से हराकर आगे की राह बनाई।
पूर्वोत्तर रेलवे के कप्तान सुनील कुमार, प्रवेश, रोहित, आकाश, आशीष और सुरेंद्र ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को प्रभावित किया। वहीं अन्य मैचों में दक्षिण मध्य रेलवे ने मध्य रेलवे को कड़े मुकाबले में 49-42, पश्चिम रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) को 41-39, रेल व्हील फैक्टरी (आरडब्ल्यूएफ) ने दक्षिण पश्चिम रेलवे को 36-08 और उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेलवे बोर्ड को 20-06 से शिकस्त दी।
इस चैंपियनशिप में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कबड्डी खिलाड़ी विभिन्न क्षेत्रीय रेलों एवं उत्पादन इकाइयों की टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसमें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित उत्तर रेलवे के संजीव कुमार, पूर्व रेलवे के विश्वजीत पालित और दक्षिण पश्चिम रेलवे की तेजस्वनी बाई सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
साथ ही चीन में हुए एशियन खेलों में पूर्वोत्तर रेलवे के सुनील और प्रवेश, उत्तर रेलवे के नितिन रावल व दक्षिण पूर्व रेलवे के नितेश प्रतिभाग कर चुके हैं।