फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Junior high school running in the verandah of primary

प्राथमिक के बरामदे में चल रहा जूनियर हाईस्कूल

Mon, 22 Feb 2021 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Junior high school running in the verandah of primary
प्राथमिक के बरामदे में चल रहा जूनियर हाईस्कूल
विज्ञापन

बरामदे में चलता था प्राइमरी स्कूल, अब उसी में जूनियर भी हो रहा संचालित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। किराए के भवन में चल रहे प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड पूर्वी के बरामदे में ही साहबगंज मोहल्ले के संविलयन विद्यालय को भी शिफ्ट कर दिया गया है। पहले से ही जगह की किल्लत से जूझ रहे प्राथमिक विद्यालय में दूसरा विद्यालय भी शिफ्ट होने पर बच्चों के बैठने भर की भी जगह नहीं बची है, पढ़ाई तो दूर की बात है।
पडरौना नगर के साहबगंज मोहल्ले में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर होने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भवन को नीलाम कर ध्वस्त करा दिया है। कक्षा संचालन में कोई परेशानी न हो इसके लिए इस विद्यालय को कन्नौजिया वार्ड में किराए के भवन में संचालित प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। संविलयन के इस विद्यालय में प्राथमिक के 80 और जूनियर के 45 बच्चे नामांकित हैं, जबकि किराए के भवन में संचालित प्राथमिक विद्यालय कन्नौजिया वार्ड पूर्वी में भी 68 बच्चे नामांकित हैं। एक मार्च से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू होने पर एक ही बरामदे में 193 बच्चों को बैठने की जगह नहीं मिलेगी। संविलयन विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक मंजू देवी ने बताया कि मजदूर जब जर्जर भवन को तोड़ने लगे तो बच्चों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए किराए के भवन में संचालित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय साहबगंज में 0नामांकित बच्चों को तत्काल पास के विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। यदि यहां कोई परेशानी होगी तो किसी अन्य विद्यालय में बच्चों को शिफ्ट कराया जाएगा। ध्वस्त हुए भवन के निर्माण का कार्य भी शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed