{"_id":"63dcf5877a3d2737e028b0f5","slug":"junior-doctors-bled-to-death-by-beating-disabled-timardar-in-brd-gorakhpur-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने दिव्यांग तीमारदार को बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने दिव्यांग तीमारदार को बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 03 Feb 2023 05:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Feb 2023 05:37 PM IST
सार
बाएं पैर से विकलांग भतीजा जब डॉक्टरों से इलाज और दवा के बारे में पूछने डॉक्टरों के पास गया तो जूनियर डॉक्टरों ने गाली देकर भगा दिया। तीमारदार ने गाली देने से मना किया तो जूनियर डॉक्टरों ने धक्का देना शुरू कर दिया। इस दौरान वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो डॉक्टरों ने मोबाइल छिन लिया।
विज्ञापन
तीमारदार की पिटाई करते जूनियर डॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज को शुक्रवार को भर्ती चाची को देखने आए दिव्यांग तीमारदार को जूनियर डॉक्टरों ने बेरहमी की पिटाई कर दी। आरोप है कि दवा इलाज के बारे में पूछने पर जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में दिव्यांग की पिटाई करते रहे, लेकिन पुलिस मुकदर्शन बनी खड़ी रही। बाद में किसी तरह से बचकर दिव्यांग थाने पहुंचा और पुलिस मेडिकल करा दी है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस केस दर्ज नहीं की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के मदनपुर निवासी शैला देवी (65) पत्नी रामदेवान को बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के ऊपर स्थित पीओपी वार्ड के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। उनके पेट का ऑपरेशन हुआ है। शुक्रवार दोपहर मरीज शैला देवी का भतीजा अजय कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज देखने आए थे। अजय बाएं पैर से दिव्यांग हैं। दवा इलाज के बारे में अजय डॉक्टरों से पूछने लगे थे, इसी बात से नाराज होकर जूनियर डॉक्टरों ने गाली देकर भगा दिया।
विज्ञापन
तीमारदार ने गाली देने से मना किया तो जूनियर डॉक्टर धक्का देना शुरू कर दिया तो वह मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा तो डॉक्टरों ने मोबाइल फोन छिन लिया। जूनियर डॉक्टरों ने 20 से 25 की संख्या मे हॉस्टल से और जूनियर डॉक्टरों को बुला लिए, उसके बाद तीमारदार को वार्ड से घसीटते हुए लात जूतों चप्पलों व डंडे से मारते हुए सीढ़ी से घसीटते नीचे लेकर ट्रामा सेंटर जाने लगे।
विज्ञापन
बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी सुनीता की भी जूनियर डाक्टरों ने पिटाई कर दी। इसी बीच मेडिकल चौकी पुलिस पहुंची तो जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस के ऊपर भी हाथ छोड़ दिया और पुलिस की मौजूदगी में दिव्यांग की पिटाई करते रहे। किसी तरह पुलिस ने बीच बचाव कर पति पत्नी को गुलरिहा थाने पहुंचाया। गुलरिहा पुलिस दिव्यांग का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दी है। तीमारदार अजय छत्तीसगढ़ में पूरे परिवार के साथ रहता है और वहीं प्राइवेट जॉब करता है।