फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Junior doctors bled to death by beating disabled Timardar in Brd Gorakhpur

Gorakhpur News: मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने दिव्यांग तीमारदार को बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Feb 2023 05:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Feb 2023 05:37 PM IST
सार

बाएं पैर से विकलांग भतीजा जब डॉक्टरों से इलाज और दवा के बारे में पूछने डॉक्टरों के पास गया तो जूनियर डॉक्टरों ने गाली देकर भगा दिया। तीमारदार ने गाली देने से मना किया तो जूनियर डॉक्टरों ने धक्का देना शुरू कर दिया। इस दौरान वह मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो डॉक्टरों ने मोबाइल छिन लिया।

विज्ञापन
Junior doctors bled to death by beating disabled Timardar in Brd Gorakhpur
तीमारदार की पिटाई करते जूनियर डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी वार्ड में भर्ती मरीज को शुक्रवार को भर्ती चाची को देखने आए दिव्यांग तीमारदार को जूनियर डॉक्टरों ने बेरहमी की पिटाई कर दी। आरोप है कि दवा इलाज के बारे में पूछने पर जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस की मौजूदगी में दिव्यांग की पिटाई करते रहे, लेकिन पुलिस मुकदर्शन बनी खड़ी रही। बाद में किसी तरह से बचकर दिव्यांग थाने पहुंचा और पुलिस मेडिकल करा दी है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस केस दर्ज नहीं की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के मदनपुर निवासी शैला देवी (65) पत्नी रामदेवान को बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर के ऊपर स्थित पीओपी वार्ड के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है। उनके पेट का ऑपरेशन हुआ है। शुक्रवार दोपहर मरीज शैला देवी का भतीजा अजय कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज देखने आए थे। अजय बाएं पैर से दिव्यांग हैं। दवा इलाज के बारे में अजय डॉक्टरों से पूछने  लगे थे, इसी बात से नाराज होकर जूनियर डॉक्टरों ने गाली देकर भगा दिया।
विज्ञापन


तीमारदार ने गाली देने से मना किया तो जूनियर डॉक्टर धक्का देना शुरू कर दिया तो वह मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा तो डॉक्टरों ने मोबाइल फोन छिन लिया। जूनियर डॉक्टरों ने 20 से 25 की संख्या मे हॉस्टल से और जूनियर डॉक्टरों को बुला लिए, उसके बाद तीमारदार को वार्ड से घसीटते हुए लात जूतों चप्पलों व डंडे से मारते हुए सीढ़ी से घसीटते नीचे लेकर ट्रामा सेंटर जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी सुनीता की भी जूनियर डाक्टरों ने पिटाई कर दी। इसी बीच मेडिकल चौकी पुलिस पहुंची तो जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस के ऊपर भी हाथ छोड़ दिया और पुलिस की मौजूदगी में दिव्यांग की पिटाई करते रहे। किसी तरह पुलिस ने बीच बचाव कर पति पत्नी को गुलरिहा थाने पहुंचाया। गुलरिहा पुलिस दिव्यांग का मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दी है। तीमारदार अजय छत्तीसगढ़ में पूरे परिवार के साथ रहता है और वहीं प्राइवेट जॉब करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed