{"_id":"5f6ce4978ebc3ed2f9049915","slug":"jump-gorakhpur-news-gkp3668130110","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहटा पुल से कुआनो में कूदी महिला, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहटा पुल से कुआनो में कूदी महिला, लोगों ने बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहटा पुल से कुआनो में कूदी महिला, लोगों ने बचाया
- नगर थाने के मोहटा घाट की घटना, कूदने का कारण बताई जा रही घरेलू कलह
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के मोहटा घाट पर बने पुल के ऊपर से बृहस्पतिवार दोपहर बाद महिला(30) कुआनो नदी में कूद गई। ढाई घंटे की जद्दोजहद के बाद आसपास के लोगों ने उसे सुरक्षित बचा लिया। सामान्य होने पर महिला ने लोगों को बताया कि उसके परिवार में काफी कलह है। इससे ऊबकर वह जान देने आ गई थी।
नदी की धारा काफी तेज होने की वजह से करीब दो सौ मीटर बहती चली गई। तभी उसके हाथ में टूटे हुए पेड़ की डाल आ गई। तभी नाव लेकर गुजर रहे मछुआरों की उस पर नजर पड़ गई। उनके शोर मचाने पर आसपास के और लोग नाव लेकर पहुंच गए। सबने मिलकर उसे नाव के सहारे से बाहर निकाला। कुछ देर बाद सामान्य होने पर महिला ने अपना नाम पता बताया। देर शाम परिवार के लोग पहुंचे और उसे समझा बुझाकर साथ ले गए।