फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewelry stolen from girl who came to check hallmark

Gorakhpur News: हॉलमार्क की जांच कराने आई युवती के गहने चोरी, जून में तय है शादी

Sat, 29 Apr 2023 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Apr 2023 03:20 PM IST
सार

शादी के लिए खरीदे गए गहने का हालमार्क जांच करने आई युवती के गहने चोरी हो गए। जांच में पता चला कि ऑटो में बगल की सीट पर बैठी महिला ने गहने निकाल लिए, जिसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस 26 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Jewelry stolen from girl who came to check hallmark
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोलघर में शादी के लिए खरीदे गए गहने का हालमार्क जांच करने आई युवती के गहने चोरी हो गए। जांच में पता चला कि ऑटो में बगल की सीट पर बैठी महिला ने गहने निकाल लिए, जिसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस 26 अप्रैल को केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर की रहने वाली युवती 17 अप्रैल को बड़ी बहन के साथ गहने खरीदी थी। हॉलमार्क की जांच कराने के लिए गोलघर के एक सोने की दुकान पर गई थी। उसने घंटाघर वाली दुकान पर जाने की सलाह दी। 2.75 लाख रुपये के गहने लेकर पोस्ट ऑफिस के पास घर जाने के लिए ऑटो में बैठी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 3 दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म: भाभी की पिटाई के डर से भागी थी किशोरी, बोली- दरिंदों ने कहीं का नहीं छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उनके पीछे ही एक महिला भी बगल की सीट पर बैठी जिसने मास्क लगा रखा था। कुछ दूर जाने के बाद वह ऑटो से उतर गई। घंटाघर पहुंचने पर युवती ने बैग देखा तो चेन खुला था। चेक करने पर गहने गायब थे, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी। युवती की जून ने शादी तय है। प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि फुटेज के जरिये आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed