{"_id":"6996283aae39faa1b00b1e6e","slug":"jewellery-worth-rs-25-lakh-stolen-from-gold-and-silver-shop-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1233981-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोने-चांदी की दुकान से ढाई लाख के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोने-चांदी की दुकान से ढाई लाख के गहने उड़ाए
Thu, 19 Feb 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
- झंगहा इलाके की घटना, पुलिस कर रही मामले की जांच
झंगहा। झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा बाजार स्थित दुर्गेश ज्वेलर्स नाम की सोने-चांदी की दुकान से बुधवार को युवकों ने गहने उड़ा दिए। दुकानदार नंदलाल वर्मा ने आरोप लगाया कि दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और सोने-चांदी के गहने दिखाने को कहा। इसके बाद चले गए। शाम को गहनों का मिलान करने पर करीब ढाई लाख रुपये के गहने गायब होने की जानकारी हुई। दुकानदार ने बताया कि दो युवक बुधवार को दुकान पर पहुंचे थे। काफी देर तक अलग-अलग डिजाइन के जेवर देखते रहे और बातों में उलझाए रखा था। इधर, सूचना पर पहुंची झंगहा थाने की पुलिस ने दुकान में छानबीन के बाद बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि दुकान से गहने गायब होने की जानकारी पुलिस को मिली है। आसपास के कैमरों की मदद से जांच की जा रही है।