फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jewelery worth Rs 8 lakh stolen from house, maid accused

Gorakhpur News: घर से आठ लाख रुपये के गहने चोरी, नौकरानी पर आरोप

Sun, 10 Mar 2024 03:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth Rs 8 lakh stolen from house, maid accused
शाहपुर इलाके की घटना, केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के जेमिनी अपार्टमेंट निवासी महिला के घर से आठ लाख रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने अपनी नौकरानी पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी नौकरानी अनीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के मेडिकल कॉलेज रोड राधिका कांप्लेक्स स्थित जेमिनी अपार्टमेंट निवासी दीक्षा निगम ने शाहपुर पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि बशारतपुर की अनीता देवी दो साल से उनके घर में खाना बनाने और साफ-सफाई की काम करती थी। कुछ दिन से उनके घर के कीमती गहने गायब होने लगे तो शक हुआ तो नौकरानी से पूछा। उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। आरोप है की कुछ दिन बाद गहने चोरी करते हुए नौकरानी की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मालकिन ने कैमरे की फुटेज दिखाकर नौकरानी से पूछा तो वह चोरी करने से इंकार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विश्वास में हो गया धोखा, सोचा नहीं था
पुलिस को दीक्षा ने बताया कि विश्वास में धोखा हो गया। सोचा नहीं था कि नौकरानी ऐसा करेगी। उसपर इतना भरोसा करते थे कि उसके हवाले घर छोड़कर चले जाते थे। जब चोरी के बारे में उससे बात की तो इन्कार कर दिया। फिर काम पर आना बंद कर दिया। इसके बाद दीक्षा ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

.........
सहारा इस्टेट में भी नौकरानी ने की थी चोरी
खोराबार थाना क्षेत्र के सहारा इस्टेट के बहार काॅलोनी निवासी अरविंद कुमार त्रिपाठी पत्नी तूलिका व दो बच्चों के साथ रहते हैं। उनके घर पर सावित्री देवी निवासी उसका बाजार पनियहवा, सिद्धार्थनगर चौका-बर्तन करती थी। अरविंद एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं, जबकि पत्नी चौरीचौरा में एक विद्यालय की संचालिका हैं। 10 फरवरी को दंपती को कहीं कार्यक्रम में जाना था। उनकी पत्नी ने जब आलमारी खोली तो उसमें रखे गहने गायब मिले। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पता चला कि नौकरानी ने चोरी की है।
वर्जन
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed