फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Jayanti Janta Express name change by Vaishali Express train history

Exclusive: 48 साल पहले इस नाम से जानी जाती थी वैशाली एक्सप्रेस, देश की सबसे वीआईपी थी ये ट्रेन

Sat, 05 Jun 2021 04:29 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Jun 2021 04:29 PM IST
सार

48 वर्ष पूर्व एनईआर में चली थी पहली वीआईपी ट्रेन जयंती जयंता एक्सप्रेस, सभी कोच थे आरक्षित श्रेणी के और मधुबनी पेंटिंग से थी सजावट।

विज्ञापन
Jayanti Janta Express name change by Vaishali Express train history
जयंती जयंता एक्सप्रेस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली से बरौनी के बीच चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस का नाम पहले जयंती जयंता एक्सप्रेस था। इसकी खासियत यह थी कि एसी कोच के बाहर और भीतर मधुबनी पेंटिंग लगाकर सजावट की गई थी। एसी कोच में 2 रुपये में एक दरी, दो चादर मिलता था, अगर कंबल लेना है तो 1.50 रुपये अलग से देना था।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे में पहली वीआईपी ट्रेन जयंती जयंता एक्सप्रेस को माना जाता है। यह समस्तीपुर से गोरखपुर होकर लखनऊ तक जाती थी, बाद में इसका विस्तार दिल्ली तक कर चार दिनों के लिए कर दिया गया।
विज्ञापन


ट्रेन का उद्घाटन तत्कालीन रेलमंत्री ललित नरायन मिश्र ने 31 अक्तूबर 1973 को किया था। इस ट्रेन की कई खासियत थी। इसमे सभी कोच आरक्षित श्रेणी के लगते थे। कोच की आंतरिक सजावट गजब की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीता स्वयंवर पर आधारित मधुबनी पेंटिंग बनाए गए थे। सबसे खास बात यह थी कि ट्रेन में बेडरोल (दरी, चादर, तकिया व तौलिया) दिया जाता था। इसका चार्ज डेढ़ रुपये था। अगर कंबल भी लेना है तो शुल्क दो रुपये देने पड़ते थे। पहले यह ट्रेन सप्ताह में चार दिन चलती थी 16 जुलाई 1984 से यह प्रतिदिन चलने लगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed