{"_id":"626e2e02f1788a3491021c56","slug":"jatayu-conservation-center-hanged-due-to-budget-constraints","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी ने 2020 में किया था उद्घाटन, बजट की कमी से लटका जटायु संरक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी ने 2020 में किया था उद्घाटन, बजट की कमी से लटका जटायु संरक्षण केंद्र
Sun, 01 May 2022 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 01 May 2022 12:21 PM IST
सार
सीएम योगी ने अक्तूबर 2020 में जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया था। जनवरी-22 में पहले फेज का काम पूरा करने का लक्ष्य था। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को छह महीने से मानदेय भी नहीं मिला है। ऐसे में काम को बीच में ही रोक देना पड़ा।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज के भारी बैसी क्षेत्र में बनाए जा रहे जटायु संरक्षण केंद्र का काम बजट के अभाव में रुक गया है। अक्टूबर 2023 तक इसे पूरा करना था लेकिन अभी पहले फेज का काम भी अधूरा है। इसके निर्माण कार्य में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को छह महीने से मानदेय भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात अक्तूबर 2020 को जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास किया था। इसे तीन वर्ष में पूरा करना है। लक्ष्य था कि पहले फेज का काम जनवरी 22 तक पूरा कर, इसमें एक जोड़े गिद्ध ला दिए जाएंगे। लेकिन, अभी फेज एक का कार्य भी पूरी तरह खत्म नहीं हो सका।
विज्ञापन
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि तीन वर्ष में निर्माण काम पूरा करने का लक्ष्य है। फंड के इंतजार में फिलहाल काम रुका हुआ है। गार्ड रूम, जेनरेटर रूम, प्रशासकीय भवन, अस्पताल का काम दिसंबर-जनवरी तक करवाया गया था। दीवार निर्माण, नर्सरी, ब्रीडिंग एवियरी, फूड सेक्शन, वेटेरीनरी सेक्शन का कार्य फिलहाल रुका हुआ है। धन अवमुक्त होते ही काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन