{"_id":"655d9ee18ef938f2f008b03b","slug":"jam-affected-after-chhath-crowd-gathered-in-gorakhpur-vehicles-kept-crawling-everywhere-2023-11-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाम ने छकाया: छठ बाद शहर में उमड़ी भीड़, हर तरफ रेंगती रहीं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने छकाया: छठ बाद शहर में उमड़ी भीड़, हर तरफ रेंगती रहीं गाड़ियां
Wed, 22 Nov 2023 11:55 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:55 AM IST
सार
देवरिया-कुशीनगर और बिहार के लोग भी गाड़ियों से आने लगे तो पूरे दिन जाम लगा रहा। शाम की स्थिति और खराब हो गई। शाम को करीब साढ़े पांच बजे पैड़लेगंज से पहले उद्यान विभाग की ओर से आने वाले संपर्क मार्ग पर लोग आड़े-तिरछे गाड़िया लेकर फोरलेन की सड़क को क्रास करने लगे। इससे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
गोरखपुर में जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
छठ की छुट्टी के बाद मंगलवार को स्कूल-दफ्तर खुले और छुट्टी में घर आए लोग लौटने लगे तो शहर की सड़कें जाम हो गईं। दोपहर से शुरू हुआ जाम रात तक जारी रहा। गाड़ियां रेंगती रहीं और पांच मिनट का सफर तय करने में लोगों को आधे से एक घंटे लग गए। सबसे अधिक दिक्कत मोहद्दीपुर से कुनराघाट-नंदानगर जाने वालों को हुई। यातायात पुलिस की व्यवस्था फेल हो गई और पूरा शहर जाम में हांफता रहा।
विज्ञापन
दो दिन छुट्टी के बाद मंगलवार को सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज, निजी संस्थानों के खुलने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सबसे ज्यादा भीड़ मोहद्दीपुर से कुनराघाट तक देखने को मिली। इसी मार्ग पर छठ में घर आए लोगों की वापसी भीड़ भी आ गई।
विज्ञापन
देवरिया-कुशीनगर और बिहार के लोग भी गाड़ियों से आने लगे तो पूरे दिन जाम लगा रहा। शाम की स्थिति और खराब हो गई। शाम को करीब साढ़े पांच बजे पैड़लेगंज से पहले उद्यान विभाग की ओर से आने वाले संपर्क मार्ग पर लोग आड़े-तिरछे गाड़िया लेकर फोरलेन की सड़क को क्रास करने लगे। इससे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बिजली दफ्तर पर मधुमक्खियों का हमला, डंक मारने से एक युवक बेहोश
Trending Videos
यहां यातायात पुलिस के न होने से वाहन चालक मनमानी करते रहे। वहीं, शादी-विवाह के लिए खरीदारी करने भी लोग खूब निकले। दोपहर में शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। पैड़लेगंज से मोहद्दीपुर के बीच जाम में फंसे राकेश पांडेय परिवार के साथ घूमने निकले थे। वे बेहद अफसोस कर रहे थे कि इस मार्ग पर कहां से चल दिया।
इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: पेप्सिको समेत 18 बड़ी कंपनियों के साथ निवेश पर खुद सीएम योगी करेंगे मंथन
अगर मोह्दीपुर से सीधे विश्वविद्यालय वाली सड़क पर जाता तो शायद इतना समय खराब न होता। नौसढ़, ट्रांसपोर्टनगर, रूस्तमपुर, पैडलेगंज, बेतियाहाता, गोलघर, सिनेमा रोड, बैंक रोड, बक्शीपुर आदि मार्गों पर वाहन रेंगते हुए आगे की ओर बढ़ रहे थे। धर्मशाला ओवरब्रिज पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जगह-जगह लगे जाम खुलवाने के यातायात कर्मी जूझते रहे।