फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bees attack on electricity office young man faints due to sting

छत्ते को छेड़ना पड़ा भारी: गोरखपुर में बिजली दफ्तर पर मधुमक्खियों का हमला, डंक मारने से एक युवक बेहोश

Wed, 22 Nov 2023 10:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Nov 2023 10:52 AM IST
सार

मोहद्दीपुर खंड अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार रेखा ने कहा कि मधुमक्खी के छत्ते को किसी ने शरारत में छेड़ दिया था। बताया जा रहा ये छत्ता परिसर के ही एक पेड़ पर था। एक उपभोक्ता और सेवानिवृत्त अभियंता के घायल होने के साथ कई लोग जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
Bees attack on electricity office young man faints due to sting
मधुमक्खी। (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर शहर में मोहद्दीपुर स्थित बिजली के दफ्तर में मंगलवार को मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले में बिजली बिल जमा करने आए कूनराघाट का एक युवक बेहोश हो गया, जबकि एक सेवानिवृत्त अवर अभियंता, एक महिला कर्मचारी सहित आठ लोगों को मधुमक्खियों ने काट कर बेहाल कर दिया। परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर में मोहद्दीपुर स्थित बिजली निगम खंड तीन के दफ्तर में अचानक मधुमक्खियों का झुंड पहुंच गया। अंदेशा जताया जा रहा है कि पेड़ में लगे मधुमक्खी के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया। जिसके बाद मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बिजली बिल जमा करने आए कुनराघाट के दिवाकर को काट लिया। बचने के लिए दिवाकर मुख्य अभियंता दफ्तर की ओर भागे और कुछ दूर जाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
विज्ञापन


खंड के कुछ कर्मचारियों ने एक्सईएन की कुर्सी पर रखा तौलिया ओढाकर किसी तरह बचाया। कर्मचारियों ने उनके घरवालों को सूचना दी। परिजन दफ्तर से किसी तरह लेकर जिला अस्पताल ले आए। वहीं सेवानिवृत्त अवर अभियंता पीके सिंह और एक महिला बिजली कर्मी समेत आठ लोग मधुमक्खी के झुंड से घिर गए। उन्हें भी मधुमक्खियों ने काट कर बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पेप्सिको समेत 18 बड़ी कंपनियों के साथ निवेश पर खुद सीएम योगी करेंगे मंथन

मधुमक्खियों के हमले से काफी देर तक अफरा तफरी मच गई। जो जहां था वहां बचने की कोशिश में लगा रहा। एक कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मधुमक्खियों से पीछा छुड़ाने को लेकर कई चक्कर अपनी गाड़ी मैदान में घुमाता रहा। उसके बाद ही मधुमक्खियों ने उसका पीछा छोड़ा।

मधुमक्खियों के झुंड देखकर आधा दर्जन दफ्तरों के मुख्य दरवाजे कर्मचारियों ने बंद कर लिए। ऐसे में कुछ कर्मचारी दफ्तर के अंदर ही घंटों फंसे रहे। बाद में कर्मचारियों व बाहरी लोगों ने कपड़ा जलाकर धुआं करते हुए मधुमक्खियों को भगाया।

इसे भी पढ़ें: 100 करोड़ के निवेश से कपिला भी गीडा को देगी रफ्तार, एक हजार को रोजगार

मोहद्दीपुर खंड अधिशासी अभियंता लवलेश कुमार रेखा ने कहा कि मधुमक्खी के छत्ते को किसी ने शरारत में छेड़ दिया था। बताया जा रहा ये छत्ता परिसर के ही एक पेड़ पर था। एक उपभोक्ता और सेवानिवृत्त अभियंता के घायल होने के साथ कई लोग जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed