{"_id":"5e4ad99d8ebc3ecf2749b474","slug":"jalan-family-gorakhpur-news-gkp3415109168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गोरखपुर के कारोबारी प्रेम जालान व पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में गोरखपुर के कारोबारी प्रेम जालान व पत्नी की मौत
विज्ञापन
बस्ती जिले में सोमवार रात सड़क हादसे में गोरखपुर के प्रमुख व्यवसायी प्रेम जालान और उनकी पत्नी दि?
- फोटो : GORAKHPUR CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में गोरखपुर के कारोबारी प्रेम जालान व पत्नी की मौत
छावनी (बस्ती)। हाईवे पर बबुरहना गांव के समीप सोमवार रात करीब आठ बजे हादसे में गोरखपुर के बड़े कारोबारी प्रेम जालान व पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जालान परिवार कार से लखनऊ से गोरखपुर आ रहा था।
प्रेम जालान का परिवार गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर में रहता है। प्रेम जालान (50) पत्नी दिव्या जालान और बेटे ऋषभ जालान (22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने जयपुर गए थे। वहां से वे विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से निजी कार से गोरखपुर के लिए रवाना हुए। बबुरहना के पास आगे चल रहे बाइक सवार ने सड़क किनारे पड़ी गिट्टी की वजह से अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार को चपेट में लेते हुए ट्राले से जा टकराई। हादसे में जालान और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान ग्राम सकरदहा निवासी रंजीत कुमार (33) के रूप में हुई है। ऋषभ को जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

बस्ती जिले में सोमवार रात सड़क हादसे में गोरखपुर के मृत प्रमुख व्यवसायी प्रेम जालान और उनकी पत्न?
विज्ञापन